FIFA World Cup: कतर के लुसैल स्टेडियम में कल फीफा वर्ल्ड कप का जबरदस्त फाइनल मैच हुआ, लेकिन आखिरकार जीत लियोनेल मेसी की टीम अर्जेंटीना को मिली, इस जीत के बाद एक संयोग की जमकर चर्चा हो रही है, लोगों का कहना है कि मेसी की जीत में यह संयोग भी बहुत काम आया है, जिसके चलते इतने नजदीक पहुंचने के बाद भी फ्रांस की टीम को हार का सामना करना पड़ा। आप भी इस संयोग के बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे।
मेसी की जीत का पहला संयोग
अर्जेंटीना के लिए 36 साल बाद फीफा विश्वकप जीत में जो सबसे अहम संयोग रहा वह 1978 और 1986 के वर्ल्ड कप से जुड़ा था। दरअसल इन दोनों विश्वकप के तीसरे मैच में उस वक्त अर्जेंटीना के स्टार प्लेयर रहे मारियो केम्पस (1978) और डिएगो माराडोना (1986) मैच में पेनल्टी गोल दागने से चूक गए थे, इसके बाद इन दोनों फीफा वर्ल्ड कप पर अर्जेंटीना का ही कब्जा हुआ था।
अर्जेंटीना ने इस वर्ल्ड कप के अपने ग्रुप-सी में आखिरी मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया था। इसी तीसरे मैच में लियोनेल मेसी को पेनल्टी का एक मौका मिला था, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील करने से चूक गए। मेसी वर्ल्ड के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं। साथ ही अपनी टीम के सबसे अनुभवी और स्टार प्लेयर हैं. कुछ इसी तरह अर्जेंटीना का सफर 1978 और 1986 के वर्ल्ड कप में रहा था। इस बार भी फीफा के तीसरे मैच में लियोनेल मेसी पेनल्टी में गोल दागने से रह गए, इस मैच में अर्जेंटीना ने पोलैंड को 2-0 से हराया था, लेकिन मेसी पेनल्टी का मौका नहीं भुना पाए थे, ऐसे में उनके लिए पहला संयोग यही बना। फ्रांस के खिलाफ मेसी ने गोल से ही शुरुआत की और टीम को शानदार जीत मिली।
https://twitter.com/asian_mirror_1/status/1604535797595742210?s=20&t=l-6GsBslTCp-O-hiT_epeQ
‘Lionel Messi तुम महान हो’ अर्जेंटीना की जीत पर गदगद हुआ खेल जगत, सचिन से लेकर युवराज ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई
मेसी की जीत का दूसरा संयोग
वहीं अर्जेंटीना की जीत का दूसरा और सबसे शानदार संयोग पीएसजी (PSG) क्लब से जुड़ा हुआ है, पीएसजी फ्रांस के पेरिस सेंट-जर्मेन का फुटबॉल क्लब है, जिसकी शुरुआत 21वीं सदी में हुई थी। 2001 में ब्राजील के स्टार प्लेयर रहे रोनाल्डिन्हो ने इस क्लब को जॉइन किया था, जिसके बाद 2002 के फीफा वर्ल्ड कप में ब्राजील को जीत मिली थी, ब्राजील की इस खिताबी जीत में रोनाल्डिन्हो का अहम रोल रहा था।
2017 में भी कुछ ऐसा ही हुआ था, फ्रांस के धाकड़ प्लेयर रहे एम्बाप्पे साल 2017 में (PSG) क्लब जॉइन कर लिया, जिसके बाद साल 2018 में फीफा विश्वकप हुआ और इस बार फीफा फ्रांस ने जीता, खास बात यह रही 2018 में फ्रांस को मिली इस जीत में एम्बाप्पे का अच्छा योगदान रहा था।
अब लियोनेल मेसी के लिए भी यही संयोग सबसे ज्यादा खास रहा। मेसी ने 2021 में पीएसजी क्लब जॉइन किया है, जबकि 2022 में वह फीफा विश्वकप के फाइनल में उनकी टीम पहुंची और अर्जेंटीना ने फाइनल में सांसे रोक देने वाले मैच में शानदार जीत दर्ज की। ऐसे में अर्जेंटीना की जीत के बाद इन दो संयोग की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, जिसके चलते टीम को जीत मिली।
मेसी रहे जीत के हीरो
कल हुए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में अर्जेंटीना ने शानदार जीत दर्ज की, जीत के हीरो मेसी ही रहें, मैच के 80 मिनट तक लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना 2-0 से आगे चल रही थी, लेकिन अगले दो मिनटों में फ्रांस के एम्बाप्पे ने पूरी बाजी पलट दी, उन्होंने 97 सेकंड में दो गोल दागकर अर्जेंटीना को जीत से दूर कर दिया। इसके बाद 90 मिनट में भी मैच का नतीजा नहीं निकला, आधा घंटा तक वक्त बढ़ाया गया और तब भी मैच ड्रॉ ही रहा। आखिरकार फाइनल पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया, लेकिन यहां अर्जेंटीना ने कोई गलती नहीं की और 4-2 से फ्रांस को हरा दिया, जिससे 36 साल बाद लियोनेल मेसी की टीम चैम्पियन बन गई।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
240 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
343 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
414 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines