नई दिल्ली: कतर में रविवार को तूफान आया। जी हां, तूफान…क्योंकि फीफा वर्ल्ड कप 2022 में सबसे तेज गोल दाग दिया गया है। क्रोएशिया और कनाडा के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही कनाडा को क्रोएशिया से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन कनाडा के फुटबॉलर का सिर्फ एक गोल इतिहास रच गया।
अल्फोंसो डेविस ने दागा सबसे तेज गोल
कनाडा के फुटबॉलर अल्फोंसो डेविस ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। डेविस को टीम के साथी तजोन बुकानन ने दाहिने किनारे से क्रॉस पास दिया जिसे उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ सिर पर लिया और तूफान की गति से हेडर मार नेट को चीर डाला।
और पढ़िए – क्रोएशिया के 4 गोल पर भारी पड़ा कनाडा के फुटबॉलर का गोल, रच दिया इतिहास
ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर इसे रोकने की कोशिश भी कर पाता, इससे पहले ही गेंद नेट से जा टकराई। कतर वर्ल्ड कप 2022 के सबसे तेज गोल को देख क्रोएशिया का गोलकीपर भी दंग रह गया। डेविस ने हेडर से महज 68 सेकंड में गोल कर इतिहास रचा। यह कनाडा का विश्व कप में पहला गोल भी था।
https://twitter.com/Ice_kid_237/status/1596947782308622336
कोडी गक्पो को छोड़ा पीछे
डेविस के गोल ने नीदरलैंड के कोडी गक्पो को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने मैच शुरू होने के छठे मिनट में इक्वाडोर के खिलाफ टीम के 1-1 से ड्रॉ में गोल किया था। इससे पहले क्लिंट डेम्पसी ने 2014 में घाना के खिलाफ 29 सेकंड के बाद गोल किया था। अब 68 सेकंड के बाद कनाडा का गोल विश्व कप में ग्रुप चरण के मैच में सबसे तेज गोल है।
और पढ़िए – Youth World Boxing Championships: रवीना ने जीता गोल्ड, भारत को मिले 11 पदक
लुकास पोडॉल्स्की के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
जर्मनी के स्ट्राइकर लुकास पोडॉल्स्की के पास अंतरराष्ट्रीय पुरुष फुटबॉल में सबसे तेज गोल करने का रिकॉर्ड है, उन्होंने 2013 में इक्वाडोर के खिलाफ किक-ऑफ के बाद महज छह सेकंड के अंदर गोल दागा था।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines