FIFA World Cup 2022: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बने

fifa world cup 2022 portugal vs ghana cristiano ronaldo

fifa world cup 2022 portugal vs ghana cristiano ronaldo

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को पुर्तगाल-घाना के बीच जबर्दस्त मुकाबला खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जहां एक ओर पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर घाना की टीम की ओर से धमाकेदार गोल दागे गए।

विज्ञापन

पांच विश्वकप में गोल करने वाले पहले फुटबॉलर

इस मैच में एक गोल के साथ ही पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इतिहास रच दिया। पुर्तगाल के लिए ओपनिंग मैच जीतकर रोनाल्डो पांच अलग-अलग विश्व कप में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। रोनाल्डो इससे पहले 2018, 2014, 2010 और 2006 वर्ल्ड कप में गोल दाग चुके हैं। वर्ल्ड कप इतिहास में रोनाल्डो के नाम 8 गोल दर्ज हो गए हैं। इंटरनेशनल फुटबॉल में रोनाल्डो के नाम 117 गोल शामिल हैं।

विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में पुर्तगाल ने घाना को 3-2 से शिकस्त दी। मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व फारवर्ड रोनाल्डो ने 65 वें मिनट में पेनल्टी मिलते ही शानदार किक लगाकर धमाकेदार गोल किया।

विज्ञापन

गच्चा खा गया गोलकीपर

रोनाल्डो की शानदार किक से गोलकीपर भी गच्चा खा गया। ये गोल करते ही स्टेडियम तालियों से गूंज उठा। हालांकि इस पेनल्टी पर फुटबॉल फैंस दो गुटों में बंटे नजर आए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि ये पेनल्टी नहीं थी, जबकि कुछ का कहना है कि इसे निश्चित तौर पर पेनल्टी ही माना जाना चाहिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

इमोशनल नजर आए रोनाल्डो

पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इस मैच से पहले काफी इमोशनल नजर आए। सोशल मीडिया पर वायरल फोटोज में दिख रहा है कि उनकी आंखें लाल हैं। क्रिस्टियानो रोनाल्डो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में से एक हैं। मैनचेस्टर यूनाइटेड से पहले फुटबॉल क्लब रीयल मैड्रिड का भी हिस्सा रह चुके हैं। रोनाल्डो अक्सर फॉरवर्ड पॉजिशन पर खेलते नजर आते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ