FIFA World Cup 2022: पुर्तगाल-घाना के बीच कांटे का मुकाबला, घास के चिथड़े उड़ाकर खिलाड़ियों ने दागे गोल, देखें वीडियो

fifa world cup 2022 portugal vs ghana cristiano ronaldo

fifa world cup 2022 portugal vs ghana cristiano ronaldo

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप में गुरुवार को पुर्तगाल-घाना के बीच कांटे का मुकाबला खेला गया। इस दौरान दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। जहां एक ओर पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो समेत टीम के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया तो वहीं दूसरी ओर घाना की टीम की ओर से धमाकेदार गोल दागे गए।

विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच 5 गोल

दोनों टीमों के बीच कुल 5 गोल किए। जिसमें पुर्तगाल ने तीन और घाना ने दो गोल दागे। इस दौरान रोमांच का भरपूर नजारा देखने को मिला। पसीने से तरबतर खिलाड़ियों के बीच कांटे की जंग देखने को मिली। घास के चिथड़े उड़ाकर खिलाड़ियों ने गोलकीपर्स को छकाते हुए बेहतरीन गोल दाग प्रशंसकों की वाहवाही बटोर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

65वें मिनट में रोनाल्डो ने दागा गोल

रोनाल्डो ने 65वें मिनट में पहला गोल दागा। उन्हें घाना के खिलाड़ी की ओर से धक्का लगने के बाद पेनल्टी मिली, जिसके बाद उन्होंने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। रोनाल्डो के गोल दागने के कुछ देर बाद ही घाना के खिलाड़ी एंड्रे एयू ने 73वें मिनट में शानदार गोल दाग स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अभी पढ़ें – IND vs NZ: आग उगलती गेंद पर ‘चित’ हो गए सूर्यकुमार यादव, Lockie Ferguson ने किया काम तमाम, देखें VIDEO

कांटे की टक्कर में हारा घाना

घाना इस गोल का जश्न मना पाता कि पांच मिनट बाद ही पुर्तगाल के खिलाड़ी जाओ फेलिक्स ने 78 वें मिनट में गोल दाग पुर्तगाल को लीड दिला दी। दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर और जबर्दस्त हो गई। पुर्तगाल की टीम घाना पर हावी होती दिखी और 80वें मिनट में राफेल लियाओ ने शानदार गोल दागकर पुर्तगाल को 3-1 से आगे कर दिया। हालांकि 9 मिनट बाद ही घाना के खिलाड़ी ओस्मान बुकारी ने गोल दागकर पुर्तगाल के खेमे में हलचल मचा दी।

आखिरकार घाना को लंबी लड़ाई के बाद इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में रोनाल्डो को पेनल्टी मिलने पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। कुछ फैंस का कहना है कि रोनाल्डो को पेनल्टी देना गलत था। उन्हें घाना के खिलाड़ी ने धक्का नहीं मारा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ