---विज्ञापन---

स्पोर्ट्स

FIFA World Cup 2022: पैर पर उछाली बॉल और हवा में गुलाटी मार दाग दिया हैरतअंगेज गोल, ब्राजील के Richarlison ने किया दंग, देखें वीडियो

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में रोमांच के नजारे देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को ब्राजील और सर्बिया के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। ब्राजील के फुटबॉलर रिचार्लिसन ने अपने तूफानी गोल्स से दुनिया को दंग कर दिया। उन्होंने इस मुकाबले में दो गोल दागे और […]

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में रोमांच के नजारे देखने को मिल रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा शुक्रवार को ब्राजील और सर्बिया के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। ब्राजील के फुटबॉलर रिचार्लिसन ने अपने तूफानी गोल्स से दुनिया को दंग कर दिया। उन्होंने इस मुकाबले में दो गोल दागे और खास बात यह है कि इनमें से एक ऐसा था जिसे देख दुनिया ने दांतों तले अंगुली दबा ली। ये नजारा 73वें मिनट में देखने को मिला।

हवा में गुलाटी मार दागा तूफानी गोल 

ब्राजील के लिए 62वें मिनट में रिचार्लिसन एक गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला चुके थे। इस शानदार गोल के बाद वे जोश से लबरेज थे। जैसे ही रिचार्लिसन को 73वें मिनट में दूसरा मौका मिला, उन्होंने शानदार पास मिलने के बाद बॉल को पैर पर उछाला और हवा में गुलाटी मार तूफानी गोल दाग दिया। ये गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर भी गच्चा खा गया। उसने बेहतरीन डाइव लगाई, लेकिन सटीक निशाने पर लगा गोल सीधा नेट से जा टकराया। रिचार्लिसन के इस हैरतअंगेज बाइसिकल गोल को गोल ऑफ द टूर्नामेंट कहा जा रहा है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए कतर में आया तूफान…कनाडा के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

टोटेनहम हॉटस्पर के लिए खेलते हैं फुटबॉल

Richarlison de Andrade का जन्म 10 मई 1997 को हुआ था। वह एक ब्राजीलियाई पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी हैं, जो प्रीमियर लीग क्लब टोटेनहम हॉटस्पर और ब्राजील की राष्ट्रीय टीम के लिए फॉरवर्ड के रूप में खेलते हैं। उन्होंने 2015 में अमेरिका माइनिरो के साथ अपने पेशेवर करियर की शुरुआत की थी। वह दुनिया के बेहतरीन फुटबॉलर्स में से एक माने जाते हैं। ब्राजील के लिए खेलते हुए उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में वाहवाही बटोर ली है।

और पढ़िए –  क्रोएशिया के 4 गोल पर भारी पड़ा कनाडा के फुटबॉलर का गोल, रच दिया इतिहास

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

नेमार हुए बाहर

वहीं दूसरी ओर ब्राजील को फीफा वर्ल्ड कप 2022 में झटका लग गया है। ब्राजील (Brazil) टीम के डॉक्टर ने शुक्रवार को कहा कि नेमार (Neymar) अगले मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन टखने की चोट का इलाज करा रहे टीम के साथ रहेंगे। वह सोमवार को स्विट्जरलैंड के खिलाफ खेलने के लिए फिट नहीं होंगे।

और पढ़िए FIFA World Cup 2022 से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Nov 26, 2022 06:35 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola