नई दिल्ली: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी ने रविवार को लुसैल स्टेडियम कतर में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में दो गोल दागकर इतिहास रच दिया। फ्रांस के खिलाफ फाइनल में किए गए एक गोल के साथ मेसी के नाम वर्ल्ड कप में 12 गोल हासिल किए। जबकि 108वें मिनट में दूसरा गोल दाग मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने नाम 13 गोल दर्ज किए। फीफा वर्ल्ड कप में अब तक सबसे ज्यादा गोल के मामले में उन्होंने ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर पेले को पीछे छोड़ दिया। पेले ने 1958, 1962, 1966 और 1970 वर्ल्ड कप में 12 गोल दागे थे।
मेसी के 13 गोल अब किसी भी एक्टिव प्लेयर की ओर से किए गए सबसे अधिक गोल हैं। मेसी ने पांच विश्व कप में ये गोल दागे हैं। उन्होंने 2006, 2010, 2014, 2018 और 2022 में 26 मुकाबले खेले जो कि अब तक किसी भी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक मैच हैं।
मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड
फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड जर्मनी के फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज के नाम दर्ज है। उन्होंने 24 मैचों में 16 गोल दागकर इतिहास रचा था। उनका रिकॉर्ड अब तक कोई भी फुटबॉलर नहीं तोड़ पाया है। क्लोज ने 2002, 2006, 2010 और 2014 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेकर ये मुकाम हासिल किया। मेसी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल दागने के मामले में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप गोल के मामले में फ्रांस के जस्ट फोंटेन (13 गोल) की बराबरी की। वेस्ट जर्मनी के गर्ड मुलर के नाम 14, ब्राजील के रोनाल्डो के नाम 15 और जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोज के नाम 16 गोल दर्ज हैं।
और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में मेसी का जलवा, हवा को चीर दागा तूफानी गोल, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो
सबसे ज्यादा मिनट खेलने का रिकॉर्ड
मेसी के नाम अब फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा मिनट खेलने का रिकॉर्ड भी है। मेसी ने इटली के दिग्गज पाओलो मालदिनी को पीछे छोड़ दिया है, जो फीफा विश्व कप में 2,217 मिनट तक दिखाई दिए थे।
मेसी ने फीफा विश्व कप 2022 के फाइनल के पहले हाफ में मालदिनी को पछाड़कर इतिहास रच दिया। 2006 में सबसे प्रतिष्ठित मंच पर अपनी शुरुआत के बाद से मेसी ने फीफा विश्व कप में कप्तान के रूप में 20 गोल दर्ज किए हैं। लियोनेल मेसी अर्जेंटीना के लिए अब तक के सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
मेसी का सपना पूरा
मेसी का अपनी नेशनल टीम के लिए वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हुआ। उनकी टीम ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप जीता। अर्जेंटीना ने इससे पहले 1978 और 1986 में वर्ल्ड कप जीता था। ये अर्जेंटीना का तीसरा खिताब रहा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines