हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: अर्जेंटीना में जीत का जश्न, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, देखें वीडियो

विज्ञापन
fifa world cup 2022 argentina

नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में फ्रांस को शिकस्त देकर अर्जेंटीना ने ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 36 साल बाद वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने के बाद अर्जेंटीना की टीम घर पहुंच चुकी हैं। इस जीत के बाद से ही अर्जेंटीना में जश्न का माहौल है। सड़कें अर्जेंटीना के ब्लू कलर से रंगी हैं और जनसैलाब उमड़ पड़ा है। हो भी क्यों न आखिरकार मेसी के साथ करोड़ों लोगों का सपना जो पूरा हुआ है।

लोगों को मिला जश्न मनाने का मौका 

दरअसल, पिछले कुछ समय से अर्जेंटीना आर्थिक संकट से भी जूझ रहा था। ऐसे में दुनिया के सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता में अर्जेंटीना की ऐतिहासिक जीत के बाद लोगों को जश्न मनाने का मौका मिला। वर्ल्ड कप की इस जीत ने अर्जेंटीना के लिए संजीवनी का काम किया है। अर्जेंटीना के लोगों ने इस जीत के बाद फुटबॉल के दिग्गज महान डिएगो माराडोना को भी याद किया। उन्होंने कहा कि जीत में उनका भी योगदान है। मेसी के गृह नगर रोजारियो में लोग जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतरे। वे मेसी का गुणगान करते हुए नारे लगा रहे थे।

और पढ़िए –FIFA World Cup 2022: वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेसी ने सोशल मीडिया पर मचाई सनसनी, अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

विज्ञापन

और पढ़िए – ZIM vs IRE: आयरलैंड की टीम में पूर्व रग्बी प्लेयर की एंट्री, जिम्बाव्वे दौरे के लिए किया टीम का ऐलान

मेसी का मूड बदला?

हालांकि इस वर्ल्ड कप से पहले लियोनेल मेसी ने यह संकेत दिया था कि ये उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा, लेकिन शायद उनका मूड बदल गया है। पांच वर्ल्ड कप खेल चुके मेसी ने कहा कि वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा करने के बाद भी वह अर्जेंटीना की तरफ से खेलते रहेंगे। लुसैल स्टेडियम में फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराने के बाद मेसी का सपना पूरा हुआ।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

undefined

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola