हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

FIFA World Cup 2022: सीएम योगी पर भी फुटबॉल की खुमारी, फुल स्क्रीन पर देखा अर्जेंटीना-फ्रांस का फाइनल मैच

विज्ञापन

FIFA World Cup 2022: पूरे विश्व में फुटबॉल के फाइनल मैच की दीवानगी सिर चढ़ कर बोल रही है। बच्चों से लेकर बूढ़े और छोटे से लेकर बढ़े, हर कोई टीवी स्क्रीन पर चिपका हुआ है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अपने सरकारी आवास पर फुल स्क्रीन टीवी पर अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच खेले जा रहे फुटबॉल मैच के फाइनल का आनंद लिया।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में 2 गोल दाग मेसी ने रचा इतिहास, पेले से आगे निकले, इस दिग्गज की बराबरी की

सरकारी आवास पर लिया मैच का आनंद

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच हो रहे फीफा विश्व कप फाइनल का खुमार ऐसा है कि भारत के राजनेताओं समेत बड़ी-बड़ी हस्तियों भी खुद को रोक नहीं पा रही हैं। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर फुल स्क्रीन टीवी पर फुटबॉल मैच का आनंद लिया।

इस दौरान समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से उनकी तस्वीरें भी साझा की गई है। ये तस्वीरें सीएम कार्यालय की ओर से जारी की गई है। सीएम योगी प्रसन्न मुद्रा में दिख रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपने घर पर परिवार के साथ इस फाइनल मैच को देखा।

और पढ़िए – FIFA World Cup 2022: फाइनल में मेसी का जलवा, हवा को चीर दागा तूफानी गोल, तालियों से गूंज उठा स्टेडियम, देखें वीडियो

दौसा में राहुल गांधी ने देखा मैच

वहीं दूसरी ओर भारत जोडों यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी राजस्थान के दौसा जिले में फुटबॉल के फाइनल मैच का आनंद लिया। इस दौरान उनके साथ काफी संख्या में कांग्रेसी नेता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। इंटरनेट पर उनकी तस्वीर सामने आई है। बता दें कि ये फाइनल मुकाबला लुसैल स्टेडियम कतर में खेला जा रहा है।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें