---विज्ञापन---

FIFA Women’s World Cup History: इस टीम ने जीते हैं सबसे ज्यादा खिताब, दूसरे नंबर पर है जर्मनी

FIFA Women’s World Cup History: फीफा विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 20 जुलाई यानी आज से हो गया है। ये नौवां संस्करण है। शेड्यूल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पूरे 1 महीने तक विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड का आयोजन करेंगे। 20 अगस्त को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला सिडनी के ओलंपिक ग्राउंड में खेला जाएगा। […]

---विज्ञापन---

FIFA Women’s World Cup History: फीफा विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप 2023 का आगाज 20 जुलाई यानी आज से हो गया है। ये नौवां संस्करण है। शेड्यूल के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड पूरे 1 महीने तक विमेंस फुटबॉल वर्ल्ड का आयोजन करेंगे। 20 अगस्त को टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला सिडनी के ओलंपिक ग्राउंड में खेला जाएगा। हम आपके लिए इस विश्वकप की विनर्स टीमों की लिस्ट लेकर आए हैं।

अमेरिका सबसे सफल टीम है

महिला फीफा विश्वकप की सबसे सफल टीम अमेरिका है, जिसने कुल 4 बार खिताब अपने नाम किया है। महिला फीफा विश्वकप 1991 में पहली बार खेला गया, जिसमें अमेरिका की टीम विजयी रही थी। अमेरिका के बाद जर्मनी दूसरी सबसे सफल टीम है, जिसनें 2003 और 2007 का खिताब अपने नाम किया था।

---विज्ञापन---

महिला फीफा विश्वकप की विनर टीमें

  • अमेरिका ने 4 बार खिताब जीता। (1991, 1999, 2015, 2019)
  • जर्मनी ने 2 बार जीता खिताब। (2003, 2007)
  • नॉर्वे- 1 बार (1995)
  • जापान- 1 बार (2011)

न्यूजीलैंड कर रहा मेजबानी

महिला फीफा विश्वकप 2023 की मेजबानी न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया को मिली है। हालांकि न्यूजीलैंड ने अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीता है। इस साल न्यूजीलैंड टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। टीम ने कुल 9 मैच खेले, जिनमें से 7 में उसे हार मिली है। इस बार कुल 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं। आयरलैंड की टीम को पहली बार शामिल किया गया है।

First published on: Jul 20, 2023 12:53 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola