FIFA Women’s World Cup Final: स्पेन की महिला फुटबॉल टीम ने इतिहास रच दिया है। फीफा वुमंस वर्ल्ड कप में स्पेन की टीम ने ओलंपिक पार्क ऑस्ट्रेलिया में खेले गए फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को करारी शिकस्त दी। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।

स्पेन की फुटबॉलर ओल्गा कैरमोना ने 29वें मिनट में पहला गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद दोनों टीमों के बीच जद्दोजहद चलती रही, लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाई। स्पेन की टीम इस गोल के बाद से ही हावी रही और आखिरकार इंग्लैंड को शिकस्त देकर वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया।

Advertisment

सबसे सफल टीम यूएस 

1991 से अब तक खेले गए फीफा वुमंस वर्ल्ड कप में सबसे सफल टीम यूनाइटेड स्टेट्स रही है। यूएस ने चार बार ये खिताब जीता है। उसने 1991, 1999, 2015 और 2019 का खिताब जीता था। जबकि जर्मनी ने दो बार वर्ल्ड कप जीता है। नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार टाइटल अपने नाम किया है। अब स्पेन इस लिस्ट में शामिल हो गया है।

ओल्गा कार्मोना ने किए सबसे ज्यादा गोल 

ओल्गा कैरमोना वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने कुल 18 गोल किए। बता दें कि स्पेन की टीम पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी। उसने अपने पहले ही फाइनल में इंग्लैंड जैसी टीम को हराकर इतिहास रच दिया। स्पेन की खिलाड़ी इस जीत के बाद बेहद खुश नजर आईं। उन्होंने ट्रॉफी को उठाकर जोरदार जश्न मनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ