FIFA Womens World Cup 2023: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में संयुक्त रूप से आयोजित किए जाने वाले वुमेंस फीफा वर्ल्ड कप की शुरुआत आज से होने वाली है। ये टूर्नामेंट ऐतिहासिक होने वाला है क्योंकि पहली बार इसमें 32 टीमें भाग लेने वाली है जिसमें से केवल एक ही के हाथों में ट्रॉफी होगी। ऐसे में फाइनल तक पहुंचना और भी मुश्किल होगा। इसके लिए प्रतियोगिता का पूरा फॉर्मेट जान लेना बेहद जरूरी है।

8 ग्रूप में बांटी गई टीमें

बता दें कि टूर्नामेंट में कुल 32 टीमें भाग ले रही हैं इन सभी को 8 ग्रूपों में बांटा गया है। जिसमें से ए, बी, सी, डी, ई, एफ, जी और एच ग्रूप है। हर ग्रूप में चार टीमें मौजूद हैं। सभी टीमें अपने ग्रूप की हर टीम के साथ एक एक मैच खेलेगी और टॉप 2 टीमें राउंड ऑफ 16 के लिए क्वालिफाई करने वाली हैं।

ग्रूप ए: न्यूजीलैंड, नॉर्वे, फिलीपींस, स्विट्जरलैंड

ग्रुप बी: ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड गणराज्य, नाइजीरिया, कनाडा

ग्रुप सी: स्पेन, कोस्टा रिका, ज़ाम्बिया, जापान

ग्रुप डी: इंग्लैंड, हैती, डेनमार्क, चीन

ग्रुप ई: यूएसए, वियतनाम, नीदरलैंड, पुर्तगाल

ग्रुप एफ: फ्रांस, जमैका, ब्राजील, पनामा

ग्रुप जी: स्वीडन, दक्षिण अफ्रीका, इटली, अर्जेंटीना

ग्रुप एच: जर्मनी, मोरक्को, कोलंबिया, दक्षिण कोरिया

वुमेंस फीफा वर्ल्ड कप का ये होगा फॉर्मेट

हर ग्रूप से दो-दो टीमें राउंड ऑफ 16 में एंट्री मारेगी। इसके बाद से नॉकआउट मैच शुरू होंगे। जिसमें राउंड 16 से 8 टीमें अगले भाग में प्रवेश करेगी। राउंड 8 में जीतने वाली चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर देगी। वहीं सेमीफाइनल के माध्यम से फाइनलिस्ट का चयन होगा जो की खिताबी मुकाबला जीतकर ट्रॉफी अपने नाम करेंगे। इस प्रकार इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए टीम को लगातार 4 मैच जीतना तो अनिवार्य ही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ