---विज्ञापन---

FIFA Awards 2023: लियोनल मेसी ने एम्बाप्पे को पछाड़कर जीता सर्वश्रेष्ठ पुरुष फुटबॉलर का पुरस्कार, रोनाल्डो के बराबर पहुंचे

FIFA Awards 2023: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं और पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह आयोजित किए गए फीफा अवॉर्ड्स 2023 में उनके सिर पर एक और ताज जुड़ गया। दरअसल मेसी को फीफा […]

---विज्ञापन---

FIFA Awards 2023: दुनिया के सबसे महान फुटबॉलर्स में से एक लियोनल मेसी लगातार नई-नई उपलब्धियां हासिल करते जा रहे हैं और पूरी दुनिया को अपना मुरीद बना रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार की सुबह आयोजित किए गए फीफा अवॉर्ड्स 2023 में उनके सिर पर एक और ताज जुड़ गया। दरअसल मेसी को फीफा फुटबॉल अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी 2022 के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। मेसी ने ये अवॉर्ड दूसरी बार अपने नाम किया है और इसी के साथ उन्होंने पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो और पोलैंड के रॉबर्ट लेवांडोवस्की के रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है जिन्होंने इस पर दो बार कब्जा जमाया था। इस अवॉर्ड के लिए फ्रांस के किलियन एमबाप्पे को भी नॉमिनेट किया गया था लेकिन वह मेसी से पीछे रह गए।

बेहतरीन रहा था 2022 का साल

बता दें कि अर्जेंटीना के स्टार के लिए 2022 का साल किसी सपने से कम नहीं रहा था। उनकी कप्तानी में अर्जेंटीना ने फीफा विश्व कप 2022 में जीत हासिल की थी और 36 साल का सूखा खत्म किया था। इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका लियोनल मेसी ने निभाई थी जिन्होंने टूर्नामेंट में 11 गोल किए थे। मेसी ने इससे पहले साल की शुरुआत में कोपा अमेरिका भी अपनी टीम को जिताया था।

---विज्ञापन---

लियोनल मेसी ने अपने साथियों का किया धन्यवाद

इस महान पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद मेसी काफी खुश नजर आए। उन्होंने कहा, ‘मैं कोच स्कालोनी और अपने साथियों को धन्यवाद देना चाहता हूं, उनके बिना मैं यहां नहीं होता। मैंने एक सपना हासिल किया जिसकी मैं इतने लंबे समय से उम्मीद कर रहा था और आखिरकार मैंने इसे हासिल कर लिया।यह किसी भी खिलाड़ी के लिए एक सपना है, बहुत कम लोग इसे हासिल कर सकते हैं और मैं भाग्यशाली हूं कि ऐसा कर पाया।’

First published on: Feb 28, 2023 12:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola