Durand Cup 2023: सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, 24 टीमें ले रहीं हिस्सा, देखें पूरी डिटेल

Durand Cup 2023

Durand Cup 2023

Durand Cup 2023: एशिया का सबसे पुराना फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 3 अगस्त यानी आज से शुरू हो गया है। 3 अगस्त से शुरू हुआ ये टूर्नामेंट का 132वां संस्करण है, जो 3 सितंबर तक चलेगा। डूरंड कप का ओपनिंग मुकाबला मोहन बागान सुपर जाइंट बनाम बांग्लादेश आर्मी के बीच है। इस टूर्नामेंट का आयोजन कोलकाता, गुहावटी और कोकराझार में हो रहा है।

विज्ञापन

पहली बार हिस्सा ले रही हैं 24 टीमें

ये इतिहास में पहली बार है, जब इस टूर्नामेंट में कुल 24 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों के 6 ग्रुप में बांटा गया है। डूरंड कप के पिछले संस्करण में यानी साल 2022 में कुल 20 टीमों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन

पिछली बार बेंगलुरू एफ़सी ने जीता था खिताब

डूरंड कप में पिछली बार बेंगलुरू एफसी ने कमाल किया था। ये डिफेंडिंग चैंपियन टीम है। स्टार फुटबॉलर सुनील छेत्री की अगुवाई वाली इस टीम ने कोलकाता में हुए फाइनल मुकाबले में मुंबई सिटी एफसी को 2-1 से रोमांचक शिकस्त दी थी।

विज्ञापन

यहां देख सकते हैं डूरंड का 2023

डूरंड कप 2023 का लाइव प्रसारण आप सोनी टेन 2 और सोनी टेन 2 एचडी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

डूरंड कप 2023 की टीमें

  1. ग्रुप ए- बांग्लादेश आर्मी फुटबॉल टीम, ईस्ट बंगाल एफसी, मोहन बागान सुपर जाइंट, पंजाब एफसी
  2. ग्रुप बी- भारतीय नौसेना फुटबॉल टीम, जमशेदपुर एफसी, मोहम्मडन एससी, मुंबई सिटी एफसी
  3. ग्रुप सी- बेंगलुरु एफसी, गोकुलम केरल एफसी, भारतीय वायु सेना फुटबॉल टीम, केरल ब्लास्टर्स एफसी
  4. ग्रुप डी- डाउनटाउन हीरोज एफसी, एफसी गोवा, नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी, शिलांग लाजोंग एफसी
  5. ग्रुप ई- चेन्नईयिन एफसी, दिल्ली एफसी, हैदराबाद एफसी, त्रिभुवन आर्मी एफसी
  6. ग्रुप एफ- भारतीय सेना फुटबॉल टीम, बोडोलैंड एफसी, ओडिशा एफसी, राजस्थान यूनाइटेड एफसी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ