नई दिल्ली: दिलीप ट्रॉफी के फाइनल में दक्षिण क्षेत्र को 294 रन से करारी शिकस्त देकर वेस्ट जोन ने खिताब अपने नाम किया। दिलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबले कोयंबुत्तूर में खेला जा रहा था। वेस्ट जोन ने रिकॉर्ड 19वीं बार दिलीप ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। पांच दिन तक चले फाइनल मुकाबले में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में साउथ जोन को वेस्ट जोन ने 528 रन का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसके सामने साउथ जोन 234 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पश्चिम क्षेत्र की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर शम्स मुलानी ने 51 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा जयदेव उनादकट और अतीत सेठ ने दो-दो विकेट हासिल किए। वेस्ट जोन के लिए यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में 265 रन और सरफराज खान 127 रन बनाए। वहीं अय्यर 71 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

साउथ ज़ोन को 528 रन का पहाड़ का लक्ष्य मिला। पहली पारी में 270 के बाद दूसरी इंनिंग में वेस्ट जोन ने 585 रन बना बना दिया। जवाब में साउथ जोन की टीम लड़खड़ा गई। मयंक अग्रवाल 14 रन पर आउट हो गये। कप्तान विहारी फिर से असफल होकर सिर्फ 1 रन खाते में जोड़ पवेलियन लौट गये। पिछली पारी के सफल खिलाडी बाबा इंदरजीत भी 4 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गये। साउथ ज़ोन की टीम 234 के स्कोर पर आल आउट होकर मैच में 294 रन से हार गयी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ