Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
Diamond League 2023: भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल दिलाने वाले जैवलिन थ्रोअर नीरव चोपड़ा अब दोहा में अपना जलवा बिखेरने वाले हैं। वे 5 मई 2023 से शुरू हो रही डायमंड लीग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने 2022 में इसी टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी। ऐसे में वे पहली बार एक चैंपियन के तौर पर इसमें भाग ले रहे हैं।
भारत के स्टार एथलिट नीरज चोपड़ा जब 5 मई को दोहा में उतरेंगे, तो उनके सामने उनके कई प्रतिद्वंदियों की चुनौती होगी। इसमें ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स और चेक गणराज्य के टोक्यो ओलंपिक के रजत विजेता जैकब वडलेजच जैसे दिग्ग्जों के नाम शामिल है। इनके अलावा दो चरणों में आयोजित किए जाने वाले इस टूर्नामेंट में क्यूबा के डायमंड लीग विजेता एंडी डियाज हर्नांडेज और दो बार के ओलंपिक गोल्ड विजेता (2012 और 2016) और पांच बार के विश्व चैंपियन अमेरिका के क्रिश्चियन टेलर भी भाग ले रहे हैं। इन सभी से नीरज को बेहतर परफॉर्म करना होगा।
As he prepares for #DohaDiamondLeague, @Neeraj_chopra1 reflects on the progress of #IndianAthletics. @AFIIndia
📷 @g_rajaraman pic.twitter.com/wA5ws3XLL3
— Athletics Federation of India (@afiindia) May 4, 2023
जेवलिन स्टार नीरज चोपड़ा का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 89.94 मीटर है जो राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी है। उन्होंने इस रिकॉर्ड को 2022 की डायमंड लीग में हासिल किया था जिसके चलते वे चैंपियन भी बने थे। इस बार जब वे दोहा में मैदान पर उतरेंगे तो उनका लक्ष्य 90 मीटर की दूरी को छूना होगा।
दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2023 को टीवी पर स्पोर्ट्स 18 पर देखा जा सकता है।
दोहा में आयोजित डायमंड लीग 2023 को मोबाइल पर जियो सिनेमा एप पर देखा जा सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें स्पोर्ट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।