डर्बी काउंटी के गोलकीपर 'जोश विकर्स' ने उठाया राज से पर्दा, फैंस की नम हुई आंखें, जानें क्या कहा

Josh Vickers revealed secret

डर्बी काउंटी के गोलकीपर 'जोश विकर्स' और उनकी पत्नी।

Josh Vickers exposed secret: डर्बी काउंटी फुटबॉल टीम के गोलकीपर जोश विकर्स ने अपनी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपनी पत्नी को याद करते हुए कहा कि जब उनकी शादी को सिर्फ 3 महीने हुए थे, तभी उनकी पत्नी कैंसर के कारण गुजर गई थी। उन्होंने कहा कि मैंने अपने सबसे प्यारे साथी अपनी पत्नी को भावनात्मक श्रद्धांजलि अर्पित की थी। यह उसकी जिंदगी के लिए बड़ी त्रासदी थी। आज यानी रविवार को जोश विकर्स ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपनी पत्नी की लंबी लड़ाई का दस्तावेजीकरण किया है।

विज्ञापन

‘कहने के लिए मैं शब्द की तलाश कर रहा हूं’

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोलकीपर जोश विकर्स ने आज एक भावनात्मक पोस्ट करते हुए यह खुलासा किया है। इस पोस्ट को देखने के बाद उनके फैंस के आंखों से आंसू आने लगे हैं। पोस्ट पर उनके फैंस काफी दर्द भरी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैंने इसे कई बार लिखा और अनलिखा किया है। अभी भी कहने के लिए मैं शब्द की तलाश कर रहा हूं, लेकिन मैं सही शब्द नहीं ढूंढ पा रहा हूं और ये भी नहीं जानता कि कभी बोल पाऊंगा या नहीं।

विज्ञापन

‘मेरा साथ देने वाले का धन्यवाद’

बता दें कि कल हुए मुकाबले में जोश विकर्स मैच में शामिल नहीं हुए थे। बताया गया था कि वह अपने व्यक्तिगत कारणों से मैच नहीं खेल रहे हैं। जब विकर्स कल के मैच से अनुपस्थित थे, तो उनके साथियों ने उनका समर्थन करते हुए उनकी शर्ट ऊपर उठाई थी। खिलाड़ी ने इस राज से आज पर्दा उठा दिया है कि वह अपनी पत्नी को श्रद्धांजलि देने गए थे। उन्होंने खुलासा करते हुए कहा कि मेरी पत्नी सबसे मजबूत, सबसे बहादुर और सबसे प्यारी इंसान है, जिससे मैं अब तक मिला हूं। वह सब कुछ झेलते हुए भी मुस्कुराती रहती थी। इस अविश्वसनीय कठिन समय में मेरा और दोनों परिवारों का समर्थन करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ