Asian Games 2023: भारत की झोली में 2 और मेडल, 'Wrestling' और 'Chess' में किया कमाल

Asian Games 2023: भारत ने एशियन गेम्स में एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। दीपक पूनिया ने 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में जीता सिल्वर मेडल जीत लिया है।

Asian Games 2023

भारतीय एथलीट दीपक पूनिया।

Asian Games 2023: एशियन गेम्स में भारत ने एक और मेडल अपने नाम कर लिया है। दीपक पूनिया ने पुरुषों की 86 किग्रा फ्रीस्टाइल में रजत सिल्वर मेडल जीत लिया है। इसके अलावा भारतीय पुरुष शतरंज टीम ने भी रजत पदक जीत लिया है। विदित, अर्जुन और हरिकृष्ण पी ने फिलीपींस के खिलाफ अपने-अपने राउंड 9 मैच जीतकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। आज भारतीय एथलीट ने मेडल की झड़ी लगा दी है। आज ही भारत ने 100 मेडल का आंकड़ा भी छुआ, इसके बाद से ही भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन करते जा रहा है और एक के बाद एक मेडल अपनी झोली में डालते जा रहा है।

विज्ञापन

भारत के पास हो चुके हैं 107 मेडल

शतरंज में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने मेडल जीत लिया है। पहले महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया, फिर बाद में पुरुष टीम ने भी सिल्वर अपने नाम कर लिया। वहीं, रेसलिंग में दीपक पूनिया ने सिल्वर मेडल अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही एशियन गेम्स 2023 में भारत के अब तक 107 मेडल जीत चुके हैं। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। भारत ने पहली बार एशियन गेम्स में 100 का आंकड़ा पार किया है। आज का दिन भारत के लिए गोल्डेन डे भी साबित हुआ है। भारत आज 6 गोल्ड अपने नाम कर चुका है।

विज्ञापन

भारत की कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड 

भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ने एशियाई खेलों 2023 में मुकाबले को अपने नाम कर गोल्ड जीत लिया है। भारत ने ईरान को 33-29 से हरा दिया है। भारतीय पुरुष कबड्डी टीम की एशियाई खेलों के इतिहास में यह आठवां स्वर्ण पदक है। आज यानी शनिवार को एशियन गेम्स में भारत पहले ही 100 से अधिक मेडल अपने नाम कर चुका है। इस कड़ी में भारत ने एक और गोल्ड अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ