हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

DC vs CSK: चेन्नई ने दिल्ली को दी मात, प्लेऑफ के लिए किया क्वालिफाई

विज्ञापन

DC vs CSK: आईपीएल 2023 के 67वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी मात दी। शनिवार को दिल्ली में खेले गए मुकाबले में सीएसके ने 77 रनों से मुकाबला जीतकर प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया। चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 223 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए डेविड वॉर्नर की टीम 9 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।

सीएसके के लिए रुतुराज गायकवाड़ ने 79 और डेवोन कॉनवे ने 87 रनों की पारी खेली। अंत में जडेज ने 7 बॉल पर 20 रन का योगदान दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11

विज्ञापन

डेविड वॉर्नर (कप्तान), फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), राइली रूसो, यश धुल, अमन खान, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, चेतन सकारिया, एनरिक नार्खिया और खलील अहमद।

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11

विज्ञापन

डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, मोईन अली, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान/विकेटकीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, महेश तीक्षणा।

Sponsored Links by Taboola