CWG 2022: लॉन्ग जम्प के फाइनल में पहुंचे भारत के दो एथलीट, श्रीशंकर और अनीस ने किया क्वालिफाई
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत के लिए खुशखबर सामने आई है। लॉन्ग जंप में भारत के श्रीशंकर ने 8.05 मी. उन्होंने पुरुषों की लंबी कूद के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। वे ग्रुप ए के क्वालिफाइंग राउंड में पहले स्थान पर रहे। जबकि ग्रुप बी में मोहम्मद अनीस याहिया ने भी फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने 7.88 मीटर की जंप लगाई। दोनों एथलीट्स ने भारत के लिए डबल खुशी दी है।
ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर
मेडल टैली में चौथे दिन तक ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। उसके मेडल्स की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने अब तक कुल 71 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। दूसरे नंबर पर 54 मेडल के साथ इंग्लैंड और तीसरे पर 24 पदकों के साथ न्यूजीलैंड है। मेडल टैली में भारत छठे स्थान पर है। भारत को चौथे दिन 3 मेडल मिले। भारत के लिए बैडमिंटन और टेबल टेनिस में भी पदक पक्के हो गए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: