नई दिल्ली: बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की महिला क्रिकेट टीम ने रविवार को पाकिस्तान को बड़े अंतर से शिकस्त दी। टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। हालांकि भारत को पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे मैच में उसने शानदार वापसी की। अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला तीन अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ होगा। इससे पहले टीम इंडिया को अच्छी खबर मिल गई है।
और पढ़िए – CWG 2022: ट्रैक से निकल कर दर्शक दिर्घा में घुस गए साइकलिस्ट, हो गया भयंकर हादसा, देखें वीडियो
कोविड से ठीक हुईं पूजा वस्त्राकर, टीम जॉइन करने के लिए तैयार
भारत की ऑलराउंडर पूजा वस्त्राकर COVID-19 से उबर चुकी हैं और राष्ट्रमंडल खेलों में महिला क्रिकेट टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं। वस्त्राकर और एस मेघना को अपने निर्धारित प्रस्थान से पहले COVID-19 पॉजिटिव होने के बाद भारत में ही रहना पड़ा। मेघना रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेली थीं, जबकि वस्त्राकर 3 अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ अंतिम लीग मैच के लिए उपलब्ध होंगी। उनकी उपस्थिति टीम संयोजन को संतुलन देती है।
और पढ़िए – CWG 2022 Day 4, Schedule: कॉमनवेल्थ में भारत का जलवा, हॉकी टीम पर रहेगी नजर, जानें आज का शेड्यूल
पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। स्नेह ने कहा, “इस भीड़ के सामने खेलना मजेदार है। जब उनमें से कुछ आपके लिए जयकार कर रहे हों। मैंने कुछ प्रशंसकों को बाउंड्री पर मेरे नाम के नारे लगाते हुए सुना और यह वास्तव में मुझे अच्छा लगा।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
84 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
217 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
320 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
342 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
379 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
391 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
410 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
410 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
417 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
428 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines