---विज्ञापन---

CWG 2022: टेबल टेनिस में शरत कमल और साथियान ज्ञानसेकरन की जोड़ी ने जीता सिल्वर

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस टीम ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। टेबल टेनिस के पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में भारत के अचंता शरत कमल / साथियान ज्ञानसेकरन इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड से 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार गए। डिफेंडिंग चैंपियन ने एक बार फिर कमाल […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स में टेबल टेनिस टीम ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया है। टेबल टेनिस के पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में भारत के अचंता शरत कमल / साथियान ज्ञानसेकरन इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड से 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार गए। डिफेंडिंग चैंपियन ने एक बार फिर कमाल कर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

इससे पहले रविवार को भारत के नाम कई पदक रहे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार को दसवें दिन जमकर मेडल बरस रहे हैं। बॉक्सिंग के महिला 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) मुकाबले में भारत की निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

---विज्ञापन---

और पढ़िएCWG 2022: नीरज चोपड़ा के दोस्त ने तोड़ डाले रिकॉर्ड, पाकिस्तान के अरशद नदीम ने एंडरसन पीटर्स को पछाड़ा

---विज्ञापन---

यह भारत के लिए दिन का चौथा और बर्मिंघम में कुल मिलाकर 17वां स्वर्ण पदक है। भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ते हुए चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बॉक्सर निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली मैकनॉल के खिलाफ एक और ब्लॉकबस्टर प्रदर्शन के साथ बड़े मंच पर अपना दबदबा कायम रखा। उन्होंने प्रतिद्वंद्वी को पॉइंट बनाने का कोई मौका नहीं दिया और एक के बाद एक पंच लगाकर गोल्ड पर कब्जा जमा लिया।

अर्धशतक के करीब भारत

---विज्ञापन---

बैडमिंटन में सिल्वर के साथ ही CWG 2022 में भारत के पदकों की संख्या 49 हो गई है। इसमें 17 गोल्ड, 12 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। दो मेडल मिलते ही भारत के नाम पदकों का अर्धशतक हो जाएगा।

 

---विज्ञापन---

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

---विज्ञापन---

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 07, 2022 08:33 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola