---विज्ञापन---

CWG 2022: रवि दहिया और विनेश फोगाट ने गाड़ दिया लट्ठ, जीत लिया गोल्ड

नई दिल्ली: भारतीय पहलवानों के दांव के आगे अच्छे-अच्छे पहलवान चित हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के तहत शनिवार को पहलवान रवि दहिया ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। रवि ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेलसन को 10-0 (तकनीकी श्रेष्ठता) से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके कुछ ही देर बाद विनेश फोगाट […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारतीय पहलवानों के दांव के आगे अच्छे-अच्छे पहलवान चित हो गए। कॉमनवेल्थ गेम्स के तहत शनिवार को पहलवान रवि दहिया ने गोल्ड पर कब्जा जमाया। रवि ने पुरुषों की 57 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में नाइजीरिया के एबिकेवेनिमो वेलसन को 10-0 (तकनीकी श्रेष्ठता) से हराकर स्वर्ण पदक जीता। इसके कुछ ही देर बाद विनेश फोगाट ने दूसरा गोल्ड दिलाया। महिला 53 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत की विनेश फोगाट ने श्रीलंका की चामोद्या केशानी को शिकस्त दी।

---विज्ञापन---

कुश्ती में भारत को अब तक पांच स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। वहीं दूसरी ओर महिला 50 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती में भारत की पूजा गहलोत ने स्कॉटलैंड की क्रिस्टेल लेमोफैक लेचिदजियो को 12-2 (तकनीकी श्रेष्ठता) से हराकर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ने कॉमनवेल्थ गेम्स के डेब्यू में पदक जीतकर इतिहास रचा।

---विज्ञापन---

तीन बार के एशियन चैंपियन
रवि दहिया तीन बार के एशियन चैंपियन हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक्स में सिल्वर पर कब्जा जमाया था। सीडब्ल्यूजी में ये उनका डेब्यू है। पहले ही कॉमनवेल्थ गेम्स में रवि दहिया ने ऐतिहासिक सफलता हासिल कर भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाल दिया।

First published on: Aug 06, 2022 10:16 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola