नई दिल्ली: बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के वेटलिफ्टर संकेत महादेव सरगर ने सिल्वर मेडल जीतकर देश को गौरवान्वित किया। सीडब्ल्यूजी के दूसरे दिन शनिवार को महाराष्ट्र सांगली के रहने वाले 21 साल के वेटलिफ्टर संकेत सरगर ने 55 किग्रा भारवर्ग में रजत पदक जीता। संकेत की जीत के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया।

पीएम मोदी ने बधाई देते हुए ट्वीट किया- संकेत सरगर का असाधारण प्रयास! उनका प्रतिष्ठित रजत पदक हासिल करना राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए एक शानदार शुरुआत है। उन्हें बधाई और भविष्य के सभी प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। वहीं संकेत ने मैच के बाद कहा, मैं खुश हूं लेकिन दुखी भी हूं क्योंकि मैं स्वर्ण पदक नहीं जीत सका।

पिछले 4 साल से मैंने गोल्ड मेडल के लिए तैयारी की थी लेकिन कोहनी की चोट के कारण इसे जीत नहीं पाया। खास बात यह है कि क्लीन एंड जर्क के दूसरे राउंड में संकेत चोटिल हो गए थे, इसके बावजूद उन्होंने गोल्ड के लिए कड़ी मेहनत की, लेकिन सफल नहीं हो सके।

पान की दुकान चलाते हैं पिता
संकेत ने सिल्वर जीतने के बाद कहा, मैं अपना रजत पदक हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। तीन बार के नेशनल चैंपियन और पिछले साल दिसंबर में राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में सिल्वर जीतने वाले संकेत के पिता महाराष्ट्र के सांगली में पान की दुकान चलाते हैं।

संकेत दुकान में पिता की मदद करते हैं। संकेत ने इस साल फरवरी में सिंगापुर वेटलिफ्टिंग इंटरनेशनल में 256 किग्रा (स्नैच में 113 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 143 किग्रा) उठाकर कॉमनवेल्थ और नेशनल रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रचा था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ