CWG 2022: जोश-जज्बा-जुनून...बर्मिंघम में इतिहास रचते ही छा गईं मीराबाई चानू, देखें वीडियो

cwg 2022 mirabai chanu
विज्ञापन

नई दिल्ली: 27 साल की वो खिलाड़ी जो मंच पर आती है, तो रौंगटे खड़े हो जाते हैं। वो वजन को देखकर दहाड़ती है और उसे चुनौती देकर सिर से ऊंचा उठा लेती है। जोश, जुनून और जज्बे से लबरेज ये खिलाड़ी है वेटलिफ्टर मीराबाई चानू। मीराबाई चानू ने बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया है। चानू ने 49 किग्रा वर्ग में कुल 201 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता और देश को गौरवान्वित किया।

चानू जैसे ही मंच पर आईं, कॉन्फिडेंस से लबरेज दिखीं। आते ही उन्होंने पैर पटका और दहाड़ मारी। वेट को छूकर देखा और फिर सिर ऊंचा कर दर्शकों की ओर देखने लगीं। मीराबाई के इस जज्बे ने पहले ही बता दिया कि आज कुछ बड़ा होने वाला है। भारतीय खेमे से आवाज आई, तो मीराबाई ने भी वजन उठाने की कोशिश में एक बार फिर जोश से आवाज लगाई। करोड़ों उम्मीदों की जिम्मेदारी कंधों पर लिए मीराबाई चानू ने इस तरह वजन उठाया किया कि रौंगटे खड़े हो गए। कुछ देर तक 88 किलो वजन को अपने ऊपर रख मीराबाई ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड
उन्होंने दूसरे स्नैच प्रयास में 88 किग्रा की सफल लिफ्ट के साथ अपना नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ और राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। यह एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड भी है। हालांकि मीराबाई चानू अपने तीसरे स्नैच प्रयास में 90 किग्रा भार उठाने में विफल रहीं, लेकिन 88 किग्रा के सर्वश्रेष्ठ भारोत्तोलन के साथ वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 12 किग्रा आगे निकल गईं। नया रिकॉर्ड बनाते ही हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। इसके बाद मीराबाई ने अपने सामने आई हर चुनौती को पार किया और भारत के मस्तक पर सोने का गौरव चढ़ा दिया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

कुल रिकॉर्ड 201 किग्रा
चानू ने अपने पहले क्लीन एंड जर्क प्रयास में 109 किग्रा की सफल लिफ्ट की। इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे क्लीन एंड जर्क प्रयास में 113 किग्रा भार उठाया, जिससे कुल रिकॉर्ड 201 किग्रा हो गया। वह अपने तीसरे प्रयास के लिए वापस आई, लेकिन 115 किग्रा भार उठाने में विफल रहीं, लेकिन कोई भी प्रतिभागी उनसे ज्यादा वजन नहीं उठा पाया। इस तरह बर्मिंघम में उन्होंने टीम इंडिया को पहला गोल्ड दिला दिया। मीराबाई से पहले वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने सिल्वर और गुरुराजा पुजारी ने ब्रॉन्ज पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी बधाई
मीराबाई चानू की इस अभूतपूर्व सफलता पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। सोशल मीडिया पर मीराबाई चानू छाई हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, असाधारण मीराबाई चानू ने भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर नवोदित एथलीटों को।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ