CWG 2022 Medal Tally: इंग्लैंड के बर्मिंघम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन हो रहा है। इस इवेंट में भारत के लिए सातवां दिन काफी शानदार रहा। गेम्स के सातवें दिन भी भारत की झोली में मेडल आने का सिलसिला जारी रहा। गुरुवार को भारत सिर्फ दो मेडल जीत पाया। इस तरह अब भारत के लिए मेडलों की संख्या 20 हो गई है। इनमें 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल हैं।
और पढ़िए –ZIM vs BAN: बांग्लादेश के कप्तान तमीम इकबाल ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 की मेडल टैली में भारत अभी सातवें स्थान पर है। वहीं भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान एक गोल्ड और एक ब्रॉन्ज के साथ 20वें स्थान पर है।
आज 6 मेडल के इवेंट
आज यानी 8 अगस्त को कुश्ती के 6 मेडल इवेंट होने हैं। यहां पिछले गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया हमें एक बार फिर गोल्ड दिला सकते हैं। भारत आज कुश्ती खिलाड़ियों के प्रदर्शन के दम पर पर मेडल टैली में ऊपर आ सकता है।
7 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में
गेम्स की बात की जाए, तो अब तक 7 भारतीय मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। यानी इनके मेडल पक्के हो चुके हैं। सागर अहलावत, अमित पंघाल जैसमीन और रोहित टोकस ने गुरुवार को अपने-अपने कैटेगरी में जीत के साथ सेमीफाइनल में जगह बनाई थी।
टॉप पर ऑस्ट्रेलिया बरकरार
मेडल टैली में ऑस्ट्रेलिया टॉप पर है। उसने सबसे अधिक 132 मेडल अपने नाम किए हैं। इसमें 51 गोल्ड शामिल हैं। वहीं मेजबान इंग्लैंड 42 गोल्ड के साथ दूसरे नंबर पर है। कनाडा 17 गोल्ड के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है।
और पढ़िए –CWG 2022: इंडियन रेसलर्स के दंगल से दहली दुनिया, बर्मिंघम में लहराया तिरंगा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
9 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
103 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
237 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
339 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
362 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
398 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
410 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
429 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
429 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
436 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines