Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन का आयोजन इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है। आज यानी 1 अगस्त रविवार को इस आयोजन का चौथा दिन है। इन खेलों में भारत ने अभी तक कुल 6 पदक जीत लिए हैं और यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

चौथे दिन लॉन बाउल्स के सेमिफाइनल में भारतीय महिलाओं ने न्यूज़ीलैंड को 16-13 से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश किया है। अब इस खेल में भारत को गोल्ड मिल सकता है। लॉन एंड बोल्स- महिला चार सेमीफाइनल में अब भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा।

विज्ञापन

आपको बता दें कि इन खेलों में भारत ने अब तक 3 गोल्ड सहित 6 मेडल जीते हैं। मेडल टैली में भारत अभी छठे स्थान पर है। ऑस्ट्रेलिया 22 गोल्ड सहित 52 मेडल जीतकर पहले नंबर पर है।

विज्ञापन

आज 28 गोल्ड दांव पर हैं

सोमवार को गेम्स के चौथे दिन 28 गोल्ड दांव पर होंगे। इनमें सबसे ज्यादा गोल्ड स्विमिंग में होंगे। जिम्नास्टिक और जूडो में 5-5 गोल्ड और वेटलिफ्टिंग में 3 गोल्ड के लिए मुकाबले होंगे।

विज्ञापन
लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ