नई दिल्ली: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन लॉन बॉल्स में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा। भारतीय टीम की महिलाओं ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से शिकस्त दी। टीम इंडिया ने इस खेल में 22 साल बाद गोल्ड मेडल जीता है। गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम में लवली चौबे, पिंकी, नयनमोनी सेकिया और रूपा रानी शामिल हैं। देश इस उपलब्धि पर गौरवान्वित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक अंक से हार गए थे 

गोल्ड जीतने के बाद पिंकी सिंह ने कहा, मैं अवाक हूं, लेकिन उत्साहित हूं। मैं अभी इस भावना को नहीं समझ सकती क्योंकि यह मेरे लिए एक सपने के सच होने जैसा है। 11 साल पहले हम महज 1 अंक से हार गए थे। अब हमें गोल्ड मेडल मिल गया। वहीं टीम की अन्य सदस्य रूपा रानी टिर्की ने कहा, मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। जब हम पोडियम पर गए और राष्ट्रगान बजाया गया, तो हमारे रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन

हमने इसके बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन आज यह संभव हो गया है। नयनमोनी सैकिया ने कहा, जब साउथ अफ्रीका ने 1-1 की बराबरी की तो हमारा मनोबल थोड़ा नीचे चला गया, लेकिन हमने उम्मीद नहीं खोई। हमने एक दूसरे से बात की और कहा कि हम गोल्ड मेडल को मुमकिन बना सकते हैं। हम एक समय में एक पॉइंट सुरक्षित करेंगे और इस बराबरी से आगे निकलेंगे। आखिरकार हमने यह कर दिखाया।

विज्ञापन

जानिए कौन हैं गोल्ड मेडल विनर
भारतीय लॉनबॉल टीम में शामिल 38 वर्ष की लवली चौबे झारखंड पुलिस में कांस्टेबल हैं, जबकि रूपा रानी टिर्की रांची से ही हैं और खेल विभाग में कार्यरत हैं। लवली पहले सौ मीटर की फर्राटा धाविका थीं, जबकि नयनमोनी भारोत्तोलक थीं। इन दोनों को चोट के कारण लॉनबॉल में आना पड़ा। वहीं टीम में शामिल नयनमोनी सेकिया और पिंकी असम पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ