हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

India Vs Pakistan Women's Live Score: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

विज्ञापन

India Vs Pakistan Women’s Live Score: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आज महिला टी20 क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होने वाली है। बारिश की वजह टॉस में देर हुई थी, हालांकि अब बारिश थम चुकी है। जिसके बाद टॉस हुआ। पाकिस्ता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का यह दूसरा मुकाबला है। भारत को पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था।

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (डब्ल्यू), हरमनप्रीत कौर (सी), जेमिमा रोड्रिग्स, सब्भिनेनी मेघना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, स्नेह राणा, मेघना सिंह, रेणुका सिंह

और पढ़िए – Ind vs Pak T20 Match: मंधाना के तूफान में उड़ा पाकिस्तान, टीम इंडिया ने 8 विकेट से दी करारी शिकस्त

 

पाकिस्तान महिला (प्लेइंग इलेवन)

इरम जावेद, मुनीबा अली (डब्ल्यू), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (सी), आलिया रियाज, आयशा नसीम, कायनात इम्तियाज, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1553661491731386368?s=20&t=7jXhdJa27lu-fg-c3EWfDw

वहीं पाकिस्तान को भी पहले मुकाबले में बारबाडोस की टीम से हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में यह मैच रोमांचक होने वाला है। दोनों टीमें अपनी जीत का इंतजार कर रही हैं। राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार महिला टी20 क्रिकेट को शामिल किया गया है। भारत और पाकिस्तान मुकाबले की टिकट पहले ही बिक चुकी थी। भारतीय टीम की अगुआई हरमनप्रीत कौर कर रही हैं।

कौन किस पर भारी?

भारत और पाकिस्तान की महिला टीम के बीच टी20 में अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 9 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 2 मैच ही जीत पाई। इस तरह भारत का दबदबा कायम है। वहीं ताजा रैंकिंग्स की बात करें तो भारत अंकतालिका में चौथे, जबकि पाकिस्तान 7वें स्थान पर है।

ऑस्ट्रेलिया को दी जोरदार टक्कर दी थी

टीम इंडिया ने पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को जोरदार टक्कर दी थी। कप्तान हरमनप्रीत कौर के 52 रन से भारत ने आठ विकेट पर 154 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने एक समय ऑस्ट्रेलिया के पांच विकेट महज 49 रन पर गिरा दिए थे। लेकिन, एश्ले गार्डनर ने नॉटआउट अर्धशतकीय पारी खेलकर भारत से जीत छीन ली थी।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1553666990891380736?s=20&t=hshmcX1Yj0RrR0U3NIIAzw

और पढ़िए – VIDEO: क्रिकेट का ऐसा जुनून कि 6 सेकंड के वीडियो ने बना दिया स्टार, राहुल गांधी से लेकर ये दिग्गज हुए फैन

पाकिस्तान महिला टीम

इरम जावेद, मुनीबा अली (विकेट कीपर), ओमैमा सोहेल, बिस्माह मारूफ (कप्तान), निदा डार, आलिया रियाज, आयशा नसीम, फातिमा सना, तुबा हसन, डायना बेग, अनम अमीन, ऐमान अनवर, कायनात इम्तियाज, सादिया इकबाल, गुल फिरोजा

भारत महिला टीम

स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेट कीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, मेघना सिंह, रेणुका सिंह, स्नेह राणा, सब्भिनेनी मेघना, पूजा वस्त्राकर, तानिया भाटिया.

 

 

और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें