---विज्ञापन---

CWG 2022: भारतीय दल ने 12 खेलों में जीते कुल 61 मेडल, जानें सबसे ज्यादा मेडल किस खेल में बटोरे…

India’s Medals at CWG 2022: बर्मिंघम में खेले गए कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बड़े इवेंट में कुल 61 मेडल जीतकर भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। भारतीय दल ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए। इस बार भारत को सबसे ज्यादा पदक […]

---विज्ञापन---

India’s Medals at CWG 2022: बर्मिंघम में खेले गए कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। इस बड़े इवेंट में कुल 61 मेडल जीतकर भारत मेडल टैली में चौथे नंबर पर रहा। भारतीय दल ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए।

इस बार भारत को सबसे ज्यादा पदक कुश्ती में मिले। भारत के सभी 12 पहलवानों ने मेडल जीते। वहीं वेटलिफ्टिंग में भी भारत को 10 पदक मिले। इस बार कई नए खेलों में भी भारतीय प्लेयरों ने इतिहास रचा। कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और नएथलेटिक्स में सबसे ज्यादा मेडल आए। आइए नीचे विस्तार से जानते हैं….

---विज्ञापन---

इन खेलों में भारत ने जीते मेडल

1. कुश्ती- कुश्ती में भारत ने कुल 12 मेडल जीते। इन स्पर्धा में 6 पदक महिला पहलवानों ने जीते और 6 पदक पुरुष पहलवानों के हिस्से आए। कुश्ती में भारत को 6 गोल्ड, एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल मिला है।

2. वेटलिफ्टिंग- इस स्पर्धा में भारत को कुल 10 मेडल मिले। इनमें 3 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। तीन महिला वेटलिफ्टर्स पदक जीतने में सफल रहीं।

---विज्ञापन---

3. एथलेटिक्स: भारत ने अलग-अलग स्पर्धाओं में कुल 8 मेडल जीते। इनमें ट्रिपल जंप, लॉन्ग जंप, हाई जंप और 10 हजार किमी रेसवॉक जैसे इवेंट शामिल रहे। एथलेटिक्स में एक गोल्ड, चार सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज आए हैं।

4. बॉक्सिंग- मुक्केबाजी में इस बार भारत ने कुल 7 मेडल जीते। इनमें तीन गोल्ड, एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल शामिल है। खास बात ये है कि तीन महिला मुक्केबाज पदक जीतने में सफल रहीं।

---विज्ञापन---

5. टेबल टेनिस और पैरा टेबल टेनिस- इन खेलों में भारत ने 7 मेडल अपने नाम किए। इनमें चार गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज हैं। यहां पैरा टेबल टेनिस की दो खिलाड़ियों ने पदक जीते।

6. बैडमिंटन- भारतीय शटलर्स इस इवेंट में कुल 6 पदक अपने नाम किए। इसमें तीन गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रॉन्ज शामिल हैं। सिंगल्स इवेंट में तीन, डबल्स में दो और टीम इवेंट में एक मेडल जीता गया है।

---विज्ञापन---

7. जूडो- कॉमवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय जूडो खिलाड़ियों ने 3 मेडल जीते। दो महिला खिलाड़ियों ने सिल्वर पर कब्जा जमाया तो वहीं एक पुरुष खिलाड़ी ने ब्रॉन्ज मेडल जीता।

8. लॉन बॉल्स- इस खेल भारतीय टीम ने इतिहास रचते कुहए 2 मेडल अपने नाम किए। महिला फोर्स टीम ने गोल्ड जीता तो पुरुष फोर्स टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

---विज्ञापन---

9. स्क्वाश- स्क्वाश भी भारत को 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले. पुरुष सिंगल्स में सौरव घोषाल और मिक्स्ड डबल्स में सौरव-दीपिका की जोड़ी के ने ब्रॉन्ज जीता।

10. हॉकी- इस बार हॉकी में भारत की दोनों टीमों (महिला और पुरुष) ने मेडल जीते हैं। महिला टीम को ब्रॉन्ज मिला, जबकि पुरुष टीम ने सिल्वर पर कब्जा जमाया।

---विज्ञापन---

11. पैरा पावरलिफ्टिंग- इस खेल में भारत ने 1 गोल्ड मेडल जीता है। पुरुष हैवीवेट पावरलिफ्टिंग में सुधीर ने यह गोल्ड दिलाया है।

12. क्रिकेट- क्रिकेट में भी भारतीय महिला टीम ने पदक जीता। भारत की झोली में यहां सिल्वर मेडल आया।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2022 12:05 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola