नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के तहत ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तीन विकेट से जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम इंडिया की ओपनर स्मृति मंधाना ने 24 और शेफाली वर्मा ने 33 गेंदों में 48 रन जड़े। विकेटकीपर यस्तिका भाटिया 8 रन बनाकर आउट हुईं। हरमनप्रीत कौर ने कप्तानी पारी खेलते हुए शानदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने 34 गेंदों में 8 चौके और एक छक्का लगाकर 52 रन बनाए। जेमिमाह रोड्रिग्स 11, दीप्ति शर्मा 1 और हरलीन देओल 7 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के 5 विकेट महज 49 रन पर गिर गए। इस वक्त 7.2 ओवर हो चुके थे, लेकिन इसके बाद एश्ले गार्डनर ने तूफानी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 19वें ओवर में ही जीत दिला दी। गार्डनर ने 35 गेंदों में नाबाद 52 रन ठोके। ग्रेस हैरिस ने 20 गेंदेां में 37 रन बनाए। वहीं निचले क्रम में अलाना किंग ने बेहतरीन योगदान देते हुए 16 गेंदों में तीन चौके ठोक 18 रन बनाए।

विज्ञापन

रेनुका सिंह ने लूटी महफिल
टीम इंडिया की ओर से रेनुका सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महफिल लूट ली। भले ही टीम इंडिया ये मैच हार गई हो, लेकिन रेनुका की शानदार गेंदबाजी ने क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। उन्होंने चार ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट चटका डाले। रेनुका ने बेथ मूनी को 10, कप्तान मैग लैनिंग को 8, ताहिला मैक्ग्राथ को 14 और ओपनर एलिसा हेली को डक पर आउट कर दिया।

विज्ञापन

इसी के साथ रेनुका सिंह ने कॉमनवेल्थ गेम्स में इतिहास रच दिया, वह सीडब्ल्यूजी में 4 विकेट चटकाने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बन गईं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोस जोनासन ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए। कॉमनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट को 1998 के बाद शामिल किया गया है। हालांकि यहां मेंस क्रिकेट में लिस्ट ए मैच शामिल थे। सीडब्ल्यूजी में टी 20 इंटरनेशनल क्रिकेट को आईसीसी ने मान्यता दी है।

टीम इंडिया को शानदार शुरुआत दिलाने के बाद कोई भी गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाया। दीप्ति शर्मा ने दो और मेघना सिंह ने एक विकेट चटकाया। टीम इंडिया को 15 ओवर में जेस जोनासन का विकेट मिलने के बाद कोई ब्रेकथ्रू नहीं मिला। इस तरह टीम इंडिया पहला मुकाबला हार गई। भारतीय टीम का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 31 जुलाई को खेला जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ