नई दिल्ली: भारतीय टीम के एथलीट्स ने बर्मिंघम में खेले गए राष्ट्रमंडल खेलों में 61 मेडल अपने नाम किए। इसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज शामिल रहे। इसमें हरियाणा के कई एथलीट्स हैं, जिन्हें राज्य सरकार ने सम्मानित करने का फैसला लिया है।
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रमंडल खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को हरियाणा सरकार सम्मानित करेगी। सम्मान समारोह 16 अगस्त को गुरुग्राम में होगा। सरकार सभी पदक विजेताओं के साथ-साथ राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित करेगी।
और पढ़िए –‘कोई फर्क नहीं पड़ता…’, एशिया कप से पहले कप्तान रोहित शर्मा का बयान
चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी को भी इनाम
सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 1.5 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 75 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता को 50 लाख रुपये से सम्मानित करेगी। ओलंपिक की तर्ज पर राष्ट्रमंडल खेलों में चौथे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी 15 लाख रुपये से सम्मानित किया जाएगा।
और पढ़िए – मुंबई छोड़ेंगे अर्जुन तेंदुलकर, अब इस टीम के लिए खेलने की संभावना
कुश्ती में सबसे ज्यादा मेडल
इस बार भारत को सबसे ज्यादा मेडल कुश्ती में मिले हैं। भारत के सभी 12 पहलवानों ने पदक पर कब्जा जमाया। वेटलिफ्टिंग में भी भारत को 10 पदक मिले। इसमें 6 पदक महिला पहलवानों और 6 पदक पुरुष पहलवानों ने जीते हैं। कुश्ती में भारत को 6 गोल्ड, एक सिल्वर और 5 ब्रॉन्ज मेडल मिला है। वहीं वेटलिफ्टिंग में भारत को कुल 10 मेडल मिले। इनमें 3 गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज शामिल हैं। तीन महिला वेटलिफ्टर्स ने पदक पर कब्जा जमाया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
12 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
106 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
239 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
342 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
365 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
401 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
413 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
432 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
432 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
439 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines