नई दिल्ली: भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पदकों का अर्धशतक पूरा कर लिया। CWG 2022 के दसवें दिन स्क्वैश के मिश्रित युगल मुकाबले में भारत की दीपिका पल्लीकल / सौरव घोषाल ने ऑस्ट्रेलिया की डोना लोब्बन / कैमरून पिल्ले को 11-8, 11-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। यह CWG 2022 में भारत का 50वां पदक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले रविवार को भारत के नाम कई पदक रहे। टेबल टेनिस टीम ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया। टेबल टेनिस के पुरुष युगल स्वर्ण पदक मैच में भारत के अचंता शरत कमल / साथियान ज्ञानसेकरन इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल / लियाम पिचफोर्ड से 11-8, 8-11, 3-11, 11-7, 4-11 से हार गए और उन्हें सिल्वर से संतोष करना पड़ा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में रविवार को दसवें दिन जमकर मेडल बरस रहे हैं। बॉक्सिंग के महिला 50 किग्रा (लाइट फ्लाईवेट) मुकाबले में भारत की निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली एमसी नौल को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ