CWG 2022: हॉकी में इंग्लैंड ने भारत को 3-1 से दी शिकस्त
Edited By Pushpendra Sharma

Edited By Pushpendra Sharma

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारतीय महिला हॉकी टीम मंगलवार को पूल ए के मैच में इंग्लैंड से 1-3 से हारकर प्रभावित करने में नाकाम रही। गिजेल एंस्ले के तीसरे मिनट के पेनल्टी कॉर्नर से इंग्लैंड ने शुरुआती गोल किया। टेस हॉवर्ड ने तीसरे क्वार्टर (40वें) में 2-0 से बढ़त बनाई।
Champions keep playing until they get it right.#IndiaKaGame #B2022 #Birmingham2022 @CMO_Odisha @sports_odisha @IndiaSports @Media_SAI pic.twitter.com/naK9rsBOLy
— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 2, 2022
इसके बाद हन्ना मार्टिन ने चौथे और अंतिम क्वार्टर (53वें) में टीम का तीसरा गोल किया। अंतिम हूटर बजने से कुछ सेकंड पहले भारत ने वंदना कटारिया (60 वां) के माध्यम से पेनल्टी कॉर्नर से एक गोल किया, लेकिन ये सांत्वना गोल ही साबित हुआ। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले दो पूल ए मैचों में घाना पर 5-0 और वेल्स के खिलाफ 3-1 से लगातार जीत दर्ज की थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: