---विज्ञापन---

CWG 2022: एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने दिलाया गोल्ड-सिल्वर, अन्नू रानी ने कांस्य पर लगाया निशाना

नई दिल्ली: भारत के एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुषों की ट्रिपल जंप में भारतीय एथलीट्स एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने इतिहास रचा। एल्धोस पॉल ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, तो वहीं अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोल ने सिल्वर जीता। एक प्रतियोगिता में भारत के एथलीट्स का दबदबा रहा और उन्होंने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत के एथलीट कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। पुरुषों की ट्रिपल जंप में भारतीय एथलीट्स एल्धोस पॉल और अब्दुल्ला अबूबकर ने इतिहास रचा। एल्धोस पॉल ने गोल्ड पर कब्जा जमाया, तो वहीं अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोल ने सिल्वर जीता। एक प्रतियोगिता में भारत के एथलीट्स का दबदबा रहा और उन्होंने शीर्ष दो मेडल अपने नाम कर लिए। एल्धोस पॉल ने 17.03 मीटर की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि अब्दुल्ला अबूबकर ने 17.02 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। प्रवीण चित्रवेल चौथे स्थान पर रहे और पोडियम से चूक गए।

---विज्ञापन---

पॉल ने अपनी तीसरी छलांग के साथ बढ़त बना ली, वह अपने छह प्रयासों में 17 मीटर के निशान को पार कर गए। अबूबकर लगातार सुधार करते रहे और अंततः अपने 5वें प्रयास के साथ रजत पदक की स्थिति में आ गए।
चित्रवेल ने अपनी पूरी कोशिश की लेकिन ब्रुनेई के जाह-नहाई पेरिंचिफ की 16.92 मीटर की छलांग से आगे नहीं बढ़ सके, जिन्होंने कांस्य पदक जीतकर चित्रवेल को खिसका दिया।

चार पदक 
भारत ने पिछले संस्करणों में चार ट्रिपल जंप पदक जीते हैं, लेकिन यह पहली बार है जब देश के दो एथलीटों ने पोडियम फिनिश हासिल किया है। मोहिंदर सिंह गिल ने 1970 और 1974 के संस्करणों में कांस्य और एक रजत जीता था, जबकि रंजीत माहेश्वरी और अरपिंदर सिंह 2010 और 2014 के संस्करणों में तीसरे स्थान पर रहे थे।

---विज्ञापन---

दूसरी ओर भारत के संदीप कुमार ने पुरुषों की 10,000 मीटर रेस वॉक में कांस्य पदक जीत लिया। भारत की अन्नू रानी ने महिला भाला फेंक में कांस्य जीता।

First published on: Aug 07, 2022 04:58 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola