नई दिल्ली: बर्मिंघम में आयोजित किए जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स में 2022 भारतीय महिला हॉकी टीम को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर चीटिंग ट्रेंड कर रहा है। पेनल्टी शूटआउट में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3-0 से हरा दिया। इसके साथ ही भारत का सपना टूट गया। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहले पेनल्टी स्ट्रोक पर चूक गई थी।

विज्ञापन

टाइमर शुरू नहीं हुआ था

विज्ञापन

भारतीय कप्तान सविता ने बचाव किया था, मगर अधिकारियों ने ऑस्ट्रेलिया को फिर से पहला स्ट्रोक दे दिया, क्योंकि टाइमर शुरू नहीं हुआ था, जिसमें भारत की कोई गलती नहीं थी लेकिन इसके बावजूद यही कारण भारत के मनोबल पर भारी पड़ा और दूसरा मौका मिलने पर ऑस्ट्रेलिया ने गोल दाग दिया।

इसके बाद दो और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने गोल दाग दिया। टीम इंडिया का मनोबल टूटते ही भारतीय टीम शूटआउट में 3-0 से हार गई। ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार पांचवीं बार फाइनल में पहुंच गई। भारतीय टीम भले ही गोल्ड मेडल जीतने की रेस से बाहर हो गई है, लेकिन अब भी वो ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर सकती है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की काफी आलोचना हो रही है। दर्शकों ने भी तकनीकी अधिकारियों के फैसले पर रोष जताया था।

विज्ञापन

एफआईएच ने मांगी माफी
इस विवाद पर FIH ने माफी मांग ली है और कहा कि वो इस घटना की पूरी समीक्षा करेगा। एफआईएच ने बयान में कहा, “बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान शूटआउट गलती से बहुत जल्दी शुरू हो गया था (तब घड़ी संचालित होने के लिए तैयार नहीं थी) जिसके लिए हम माफी मांगते हैं।”बयान में आगे कहा गया है, “इस तरह की परिस्थिति में दोबारा पेनल्टी शूटआउट लेने की प्रक्रिया है और ऐसा किया भी गया। एफआईएच इस घटना की पूरी जांच करेगा ताकि भविष्य में इस तरह के मसलों से बचा जा सके।”

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ