नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन बैडमिंटन से अच्छी खबर मिली है। पीवी सिंधु ने महिला एकल के राउंड ऑफ 32 में मालदीव की फातिमथ नाबाहा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की। सिंधु ने पहला गेम 21-4 से जीता।
इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में 21-11 से जीत दर्ज की। इस तरह स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मालदीव की फातिमथ नाबाहा को 21-4, 21-11 से हराकर महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया।
और पढ़िए – छठवें दिन भारत के मुक्केबाजों ने दिखाया दम, निकहत, नीतू और हुसामुद्दीन ने मेडल किया पक्का
हिमा दास सेमीफाइनल में
वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को ही भारतीय धावक हिमा दास ने 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। हिमा दास ने 200 मीटर के हीट्स में 23.42 सेकंड का समय निकाला और वह टॉप पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
भारत को अब तक 18 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन (CWG-2022) में भारत ने अभी तक 18 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में पदकों का शतक पूरा करने वाला पहला ऑस्ट्रेलिया बना है। वह फिलहाल टॉप पर है। उसने अभी तक 46 गोल्ड, 38 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।
और पढ़िए – हिमा दास ने हीट्स 200 मीटर सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई, टॉप पर रहीं
मेडल टैली में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। उसने बुधवार को 100 मेडल पूरे किए। इंग्लैंड ने 38 गोल्ड जीते हैं। न्यूजीलैंड 16 स्वर्ण के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं भारत ने अभी तक 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और वह 7वें स्थान पर है। भारत से ऊपर छठे नंबर पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के पास 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
13 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
108 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
241 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
344 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
366 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
403 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
415 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
434 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
434 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
441 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines