CWG 2022: भारत के दो पदक पक्के, बॉक्सर अमित पंघाल और जैस्मीन ने सेमीफाइनल में किया प्रवेश

asia cup 2022 amit panghal boxing
विज्ञापन

नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स के सातवें दिन टीम इंडिया के बॉक्सर अमित पंघाल ने भारत के लिए एक और पदक पक्का कर दिया है। गुरुवार को एनईसी एरिना में बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के सातवें दिन 48 किग्रा-51 किग्रा (फ्लाईवेट) क्वार्टर-फाइनल मुकाबले में अमित ने शानदार जीत दर्ज की।

 

विज्ञापन

 

पंघाल ने पुरुषों के 51 किलोग्राम फ्लाइवेट वर्ग में स्कॉटलैंड के मुक्केबाज लेनन मुल्लीगन को शिकस्त दी। अमित ने इस मैच में अंकों के आधार पर 5-0 से जीत दर्ज की। उन्हें रेफरी पैनल की सर्वसम्मति से विजेता घोषित किया गया। वहीं दूसरी ओर बॉक्सिंग के महिला 60 किग्रा लाइटवेट मुकाबले में भारत की जैस्मीन ने न्यूजीलैंड की ट्रॉय गार्टन को 4-1 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

विज्ञापन

हैमर थ्रो में मंजू बाला ने किया क्वालीफाई

इधर, हैमर थ्रो में मंजू बाला ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है। मंजू 59.68 मीटर के थ्रो के साथ 11वें स्थान पर रहीं। हालांकि, साथी भारतीय सरिता सिंह 13वें स्थान पर रहने के बाद क्वालीफाई करने में विफल रहीं।

विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर, बैडमिंटन से भी अच्छी खबर मिली है। पीवी सिंधु ने महिला एकल के राउंड ऑफ 32 में मालदीव की फातिमथ नाबाहा के खिलाफ शानदार जीत दर्ज कर राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया। सिंधु ने पहला गेम 21-4 से जीता। इसके बाद उन्होंने दूसरे गेम में 21-11 से जीत दर्ज की। इस तरह स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने मालदीव की फातिमथ नाबाहा को 21-4, 21-11 से हराकर महिला एकल के राउंड ऑफ 16 में प्रवेश किया।

सेमीफाइनल में पहुंचीं हिमा दास
वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को ही भारतीय धावक हिमा दास ने 200 मीटर दौड़ के सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। हिमा दास ने 200 मीटर के हीट्स में 23.42 सेकंड का समय निकाला और वह टॉप पर रहीं। इसके साथ ही उन्होंने सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया।

विज्ञापन

भारत के नाम 18 मेडल
कॉमनवेल्थ गेम्स के 22वें एडिशन (CWG-2022) में भारत ने अभी तक 18 मेडल अपने नाम कर लिए हैं। जिनमें 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज शामिल हैं। मेडल टैली में कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 में पदकों का शतक पूरा करने वाला पहला ऑस्ट्रेलिया बना है। वह फिलहाल टॉप पर है। उसने अभी तक 46 गोल्ड, 38 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

मेडल टैली में इंग्लैंड दूसरे नंबर पर है। उसने बुधवार को 100 मेडल पूरे किए। इंग्लैंड ने 38 गोल्ड जीते हैं। न्यूजीलैंड 16 स्वर्ण के साथ तीसरे नंबर पर है। वहीं भारत ने अभी तक 5 गोल्ड, 6 सिल्वर और 7 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं और वह 7वें स्थान पर है। भारत से ऊपर छठे नंबर पर पहुंचे दक्षिण अफ्रीका के पास 6 गोल्ड, 7 सिल्वर और इतने ही ब्रॉन्ज हैं।

 

विज्ञापन

 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ