चेन्नई: आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स अच्छा कर रही है। टीम ने तीन मैचों में 2 जीते हैं। सीएसके के पास स्टार खिलाड़ियों की फौज है। इस टीम का फैन बेस भी बहुत बड़ा है, लेकिन अब आईपीएल 2023 के बीच सीएसके की टीम पर बैन लगाने की बड़ी मांग उठी है। तमिलनाडु विधानसभा में सीएसके को लेकर बवाल मचा हुआ है। विधानसभा में PMK विधायक ने CSK पर बैन लगाने की मांग कर दी। विधायक का कहना है कि टीम में तमिलनाडु के खिलाड़ी नहीं हैं।
सीनियर पीएमके नेता वेंकटेश्वरन ने विधानसभा में कहा कि तमिलनाडु में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन सीएसके फ्रेंचाइजी ने अपनी 27 सदस्यीय टीम में एक भी खिलाड़ी को नहीं रखा है। दरअसल, 11 अप्रैल के दिन तमिलनाडु विधानसभा में खेल बजट पर चर्चा हो रही थी। इसी दौरान पट्टाली मक्कल काची पार्टी (PMK) के विधायक वेंकटेश्वरन ने सीएसके पर बैन लगाने की मांग की।
और पढ़िए – IPL 2023: मार्करम की कप्तानी ने किया दंग, मैच के बाद पिच पर दिया ये बयान
‘चेन्नई सुपर किंग्स में नहीं हैं तमिलनाडु के खिलाड़ी’
उन्होंने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स तमिलनाडु की टीम है, लेकिन टीम में एक भी राज्य के खिलाड़ी नहीं हैं। सीएसके तमिलनाडु के नाम का इस्तेमाल कर भारी राजस्व कमा रही है टीम में दूसरे राज्यों के खिलाड़ियों को ज्यादा अहमियत दी जाती है।
धोनी की कप्तान में चार खिताब जीत चुकी है चेन्नई
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं। उनकी कप्तानी में चार बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है। सीएसके ने साल 2010, साल 2011, साल 2018 और साल 2021 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती हैं। सीएसके की टीम टैलेंट को बैक करती है। कत्पान धोनी खुद युवा खिलाड़ियों को तरासते हैं। । साल 2016 और साल 2017 में सीएसके की टीम पर आईपीएल में खेलने पर बैन लगा गया था, लेकिन फिर टीम ने साल 2018 में वापसी की और खिताब जीता।
और पढ़िए – IPL 2023: पहले चटकाए विकेट फिर पकड़ा अद्भुत कैच, 40 की उम्र में ‘चीता’ बनकर छा गए अमित मिश्रा, देखें वीडियो
IPL 2023 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, अंबाती रायुडू, डेवोन कॉन्वे, सुभ्रांशु सेनापति, मोइन अली, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, ड्वेन प्रिटोरियस, मिशेल सैंटनर, रवींद्र जडेजा, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, सिमर देशपांडे, दीपक चाहर, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्ष्णा, सिसांदा मगाला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
10 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
104 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
238 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
340 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
363 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
399 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
411 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
430 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
430 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
437 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines