क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अल नासर के लिए जीता पहला खिताब, अरब क्लब चैंपियंस फाइनल मुकाबले में दोगे दो गोल

Cristiano Ronaldo

नई दिल्ली: क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने शनिवार को किंग फहद स्टेडियम में अल नासर के लिए अपना पहला खिताब जीता। अरब क्लब चैंपियंस फाइनल में अल नासर ने अल-हिलाल पर 2-1 से जीत हासिल की। रोनाल्डो ने फाइनल मुकाबले में दो गोल किए।

विज्ञापन

सऊदी प्रो लीग में उपविजेता रहे अल-नासर के पास जाने के बाद रोनाल्डो पिछले सीज़न में ट्रॉफी हासिल करने में असफल रहे, लेकिन 38 वर्षीय खिलाड़ी ने टूर्नामेंट में छह बार स्कोर किया और टीम को इस साल चैंपियन बनाया। यह टूर्नामेंट क्षेत्र के शीर्ष अरब क्लबों द्वारा खेला जाता है और इसमें सऊदी अरब, कतर, संयुक्त अरब अमीरात, इराक, मोरक्को, ट्यूनीशिया और अल्जीरिया की टीमें शामिल हैं।

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ियों से सजी अल-नासर टीम के पास पहले हाफ में गोल करने के कई मौके थे, जिन्हें गोलकीपर मोहम्मद अलोवैस ने नकार दिया। दूसरे हाफ में छह मिनट तक खेल स्कोर रहित रहा। पहला गोल अल हिलिया के मैलकॉम ने किया। अल-नासर लगातार अटैक कर रहा था। मैच के 74वें मिनट में रोनाल्डो ने गोद दागकर स्कोर बराबर किया।

विज्ञापन

पुर्तगाल के कप्तान ने मैच के आखिरी समय में गोल कर के अल-नासर को चैंपियन बना दिया। रोनाल्डो ने शानदर हेडर से गोल दागा। अतरिक्त समय में रोनाल्डो की टीम ने अच्छा डिफेंस दिखाया और मैच को जीत लिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ