नई दिल्ली: कतर में फीफा विश्व कप 2022 खेल रहे पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के दिग्गज मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हो चुके हैं। एक विस्फोटक इंटरव्यू में उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड और रेड डेविल्स के मुख्य कोच एरिक टेन हैग पर हमला बोला था। इसके कुछ दिनों बाद मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में रोनाल्डो के अनुबंध की समाप्ति की घोषणा की। अब खबर है कि पूर्व जुवेंटस और रियल मैड्रिड सुपरस्टार सऊदी अरब के क्लब अल-नास्र में शामिल होने के लिए बातचीत कर रहे हैं।
और पढ़िए – कोडी गक्पो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, नीदरलैंड ने कतर को शिकस्त देकर किया टूर्नामेंट से बाहर
दो साल के अनुबंध का प्रस्ताव
स्पैनिश पब्लिकेशन मार्का में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार रोनाल्डो को सऊदी अरब के क्लब Al Nassr से दो साल के अनुबंध का प्रस्ताव मिला है। Goal.com में एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पुर्तगाल के कप्तान के मैनचेस्टर यूनाइटेड छोड़ने और नवंबर में एक मुक्त एजेंट बनने के बाद अल-नास्र ने रोनाल्डो को दो साल के अनुबंध की पेशकश की है। कथित तौर पर अल-नास्र 2025 तक रोनाल्डो को 400 मिलियन यूरो का सौदा पेश करने को तैयार है।
और पढ़िए – एक और उलटफेर, ट्यूनीशिया ने फ्रांस को दी करारी मात, तोड़ डाला ये रिकॉर्ड
करार हुआ तो 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाएंगे
यदि रोनाल्डो सऊदी दिग्गजों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर करते हैं, तो अनुभवी फॉरवर्ड प्लेयर हर साल 200m यूरो (16,89,26,83,804 रुपये) कमाएगा। यानी रोनाल्डो हर साल 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाएंगे। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेजर लीग सॉकर (MLS) का एक क्लब भी रोनाल्डो को साइन करने में दिलचस्पी रखता है। अगर रोनाल्डो फीफा विश्व कप के बाद अल-नास्र में शामिल हो जाते हैं, तो मैनचेस्टर यूनाइटेड के पूर्व सुपरस्टार प्रीमियर लीग के पूर्व स्टार डेविड ओस्पिना के साथ खेलते हुए दिखेंगे। पूर्व आर्सेनल स्टार 2014 और 2019 के बीच गनर्स के लिए खेले।
बीबीसी स्पोर्ट से बात करते हुए सऊदी अरब के खेल मंत्री ने रोनाल्डो के ट्रांसफर के संकेत भी दिए। उन्होंने कहा- कुछ भी संभव है, मैं रोनाल्डो को सऊदी लीग में खेलते देखना पसंद करूंगा। इससे सऊदी में लीग, स्पोर्ट्स इको-सिस्टम को लाभ होगा और यह युवाओं को भविष्य के लिए प्रेरित करेगा। वह बहुत सारे बच्चों के लिए एक आदर्श हैं और उनका बड़ा फैन बेस है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
14 days agoरांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
109 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
242 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
345 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
367 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
404 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
416 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
435 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
435 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
442 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines