नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप के बीच पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपने क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड से अलग हो गए थे। इसके बाद चर्चा है कि वह सऊदी अरब के क्लब अल नासर से जुड़ सकते हैं। एक स्पेनिश मीडिया आउटलेट ने सोमवार को बताया था कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सऊदी अरब के क्लब अल-नासर में ढाई साल के सौदे पर हस्ताक्षर किए हैं जिसकी कीमत 200 मिलियन यूरो प्रति सीजन है, लेकिन अब ईएसपीएन ने खुलासा किया है कि 37 वर्षीय फुटबॉलर ने ऑफर के बारे में कोई फैसला नहीं किया है।
और पढ़िए – Richarlison ने रोनाल्डो को सिखाया ‘कबूतर डांस’ Video देख छूट जाएगी हंसी
समझौते पर अभी तक सहमति नहीं
सूत्रों ने ईएसपीएन को बताया है कि रोनाल्डो और क्लब के बीच समझौते पर अभी तक सहमति नहीं हुई है। वह वर्तमान में पुर्तगाल के चल रहे फीफा विश्व कप अभियान के लिए ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। पुर्तगाल अपने राउंड ऑफ़ 16 के मुक़ाबले में स्विटज़रलैंड का सामना करने के लिए तैयार है।
और पढ़िए – Portugal vs Switzerland: नॉकआउट में आएगा रोनाल्डो का तूफान, एम्बाप्पे-मेसी के बाद CR7 की बारी
इंटरव्यू में किए थे सनसनीखेज खुलासे
रोनाल्डो ने पत्रकार पियर्स मॉर्गन के साथ एक इंटरव्यू में क्लब से जुड़े सनसनीखेज खुलासे किए थे। इसके बाद क्लब ने उनसे नाता तोड़ लिया था। खबरों के अनुसार, पिछली ट्रांसफर विंडो में भी क्लब द्वारा उनसे संपर्क किया गया था, लेकिन उन्होंने उन प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था। मैड्रिड और ट्यूरिन में 12 साल बिताने के बाद वह 2021 में समर ट्रांसफर विंडो के दौरान यूनाइटेड से जुड़ थे। उन्होंने सभी प्रतियोगिताओं में 24 गोलों के साथ सीजन समाप्त किया, जिनमें से 18 प्रीमियर लीग में थे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
रांची पहली बार करेगा डूरंड कप 2026 की मेजबानी, दर्शकों को फ्री टिकट
81 days agoICC टी20 वर्ल्ड कप जीतने पर बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में आएगा धन्यवाद प्रस्ताव
214 days agoपाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व पीएम इमरान खान की हत्या! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई
317 days agoहरियाणा में क्रिकेट कोच की गोली मारकर हत्या, सोनीपत निकाय चुनाव में पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला
339 days agoIND VS PAK: पिच पर खिलाड़ियों ने पाक को धोया, Gen-Z ने इंटरनेट पर उड़ाई खिल्ली
376 days agoपूर्व क्रिकेटर और TMC सांसद यूसुफ पठान को हाईकोर्ट से झटका, अतिक्रमण मामले में याचिका खारिज
388 days agoVideo: 'जज्बातों से नहीं खेला जाता है', एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच पर ऐसा क्यों बोले मो. शमी
407 days agoऑनलाइन गेमिंग बिल को पहली कानूनी चुनौती, कर्नाटक हाईकोर्ट पहुंची A23 कंपनी
407 days ago3 साल जेल और 1 करोड़ रुपये जुर्माना… राज्यसभा में पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल
414 days agoएशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्स भारत की बेटियों ने बढ़ाया मान, जीता कांस्य पदक
425 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines