पाकिस्तानी एंकर Zainab Abbas ने तोड़ी चुप्पी, भारतीय फैंस से मांगी माफी

Zainab Abbas apologises for social media posts: जैनब अब्बास ने साफ किया- “मुझे न तो जाने के लिए कहा गया और न ही मुझे निर्वासित किया गया।” 

zainab abbas apologises for social media posts break silence on india exit

zainab abbas apologises for social media posts break silence on india exit

विज्ञापन

Zainab Abbas apologises for social media posts: पाकिस्तानी स्पोर्ट्स एंकर जैनब अब्बास ने गुरुवार को भारत से निकाले जाने वाले मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी। अब्बास भारत में चल रहे विश्व कप 2023 के प्रजेंटर के रूप में भारत गई थीं। उन्होंने 9 अक्टूबर को भारत छोड़ दिया। हालांकि इस मामले पर आईसीसी ने कहा था कि उनका निर्णय व्यक्तिगत कारणों पर आधारित था।

मुझे निर्वासित नहीं किया गया

जैनब ने एक्स पर एक बयान में कहा- “मैंने हमेशा अपने पसंदीदा खेल को प्रस्तुत करने के अवसरों के लिए खुद को बेहद भाग्यशाली और आभारी महसूस किया है।” भारत में अपने दिनों को याद करते हुए अब्बास ने कहा कि सभी के साथ उनकी बातचीत अपनेपन की भावना के साथ थी। इसके बाद उन्होंने साफ किया- “मुझे न तो जाने के लिए कहा गया और न ही मुझे निर्वासित किया गया।”

विज्ञापन

परिवार और दोस्त चिंतित थे

अब्बास ने ये भी कहा कि ऑनलाइन आ रहे रिएक्शन से वह डर महसूस कर रही थीं। उन्होंने कहा- “भले ही मेरी सुरक्षा को कोई खतरा नहीं था, लेकिन मेरा परिवार और सीमा के दोनों ओर के दोस्त चिंतित थे। जो कुछ हुआ था उस पर विचार करने के लिए मुझे कुछ स्थान और समय की आवश्यकता थी।”

‘ईमानदारी से माफी मांगती हूं’

अब्बास ने इसके साथ ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा- “मैं प्रसारित किए गए पोस्टों से हुई ठेस को समझती हूं। इसके लिए मुझे गहरा अफसोस है। मैं यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि आज मैं जो कुछ हूं, वह मेरे मूल्यों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।” “ऐसी भाषा के लिए कोई बहाना या जगह नहीं है। जो कोई भी उससे आहत हुआ है उससे मैं ईमानदारी से माफी मांगती हूं।” बता दें कि जैनब अब्बास की पोस्ट्स में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जैनब अब्बास ने 6 अक्टूबर को भारत के हैदराबाद में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान के शुरुआती मैच की रिपोर्टिंग की थी। उनका बेंगलुरु, चेन्नई और अहमदाबाद में अन्य मुकाबलों को कवर करने का कार्यक्रम था, लेकिन राजधानी दिल्ली में एक वकील द्वारा पिछले सप्ताह उनके पुराने ट्वीट्स को लेकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। अब्बास 2015 से एक खेल पत्रकार और कमेंटेटर हैं। वह 2019 में पाकिस्तान से क्रिकेट विश्व कप को कवर करने वाली पहली महिला खेल रिपोर्टर और कमेंटेटर बनी थीं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ