---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, ब्रावो को पछाड़ बन गए आईपीएल के नंबर-1 गेंदबाज

नई दिल्ली: टीम इंडिया और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल एक विकेट चटकाते ही आईपीएल के नंबर-1 गेंदबाज बन गए। उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: टीम इंडिया और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया है। गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल एक विकेट चटकाते ही आईपीएल के नंबर-1 गेंदबाज बन गए। उन्होंने वेस्ट इंडीज के दिग्गज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने 161 मैचों में 183 विकेट चटकाए थे। चहल एक विकेट लेते ही 184 विकेटों के साथ उनसे ऊपर आकर शीर्ष गेंदबाज बन गए। उन्होंने ये विकेट 143 मैचों में निकाले हैं।

---विज्ञापन---

नितीश राणा का विकेट चटकाते ही रचा इतिहास 

आईपीएल के इतिहास के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक स्पिन के जादूगर चहल ने IPL 2023 के 56वें ​​मैच के दौरान ये कीर्तिमान स्थापित किया। चहल ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में ब्रावो के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। केकेआर के खिलाफ चल रहे मैच में चहल ने केकेआर के कप्तान नितीश राणा को आउट कर ब्रावो को पछाड़ दिया। चहल ने 21.59 की औसत और 7.66 की इकोनॉमी से ये विकेट निकाले हैं।

आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट 

184 – युजवेंद्र चहल
183 – ड्वेन ब्रावो
174 – पीयूष चावला
172 – अमित मिश्रा
171 – रविचंद्रन अश्विन

---विज्ञापन---

चहल की शानदार गेंदबाजी 

चहल ने न सिर्फ इस मैच में नंबर-1 का ताज पहना, बल्कि शानदार गेंदबाजी कर महफिल लूट ली। उन्होंने 4 ओवर में महज 24 रन देकर 4 विकेट चटकाए। चहल ने वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह और शार्दुल ठाकुर के विकेट चटकाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर की शुरुआत धीमी रही। पावरप्ले में ही उसके दो विकेट आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने ओपनर जेसन रॉय को 10 और रहमानुल्लाह गुरबाज को 18 रन पर आउट कर पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान नितीश राणा 22 रन बनाकर आउट हो गए।

First published on: May 11, 2023 08:37 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola