Arpit Pandey
Read More
---विज्ञापन---
WTC 2023 Final: इंग्लैंड के ओवल मैदान में 7 से 11 जून के बीच होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मैच के लिए टीम इंडिया का सिलेक्शन हो गया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया की टीम का सिलेक्शन पहले ही हो गया है। भारतीय टीम में कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं टीम इंडिया के सिलेक्शन पर टीम इंडिया के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी बड़ा बयान दिया है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जो टीम इंडिया चुनी गई है उस पर भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि ‘ यह एक सर्वश्रेष्ठ भारतीय टीम चुनी गई है, इसके लिए वह टीम प्रबंधन और चयनकर्ता को शाबासी देना चाहते हैं, क्योंकि उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिए सही टीम चुनी है।’
खास बात यह है कि टीम इंडिया में कुछ बदलाव भी किए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने वाली टीम में सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर को चुना गया था। लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए जो टीम चुनी गई है, उसमें सूर्यकुमार यादव की जगह अजिंक्य रहाणे को लिया गया है। रहाणे ने करीब 15 महीने बाद टीम इंडिया में वापसी है।
वहीं ऋषभ पंत की गैरमोजूदगी में विकेटकीपर के रूप में केएस भरत को चुना गया है। भरत ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी चार टेस्ट मैच खेले थे, लेकिन इस दौरान उनका प्रदर्शन औसत ही रहा था। फिलहाल उन्हें बड़े मौके के लिए टीम इंडिया में जगह दी गई है।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।