WTC Final 2023: फाइनल से एक दिन पहले रोहित शर्मा को लगी चोट, प्रैक्टिस के दौरान अंगूठे पर लगी गेंद

WTC 2023 Final Rohit Sharma Michael Clarke

WTC Final 2023: टीम इंडिया के फैंस की धड़कने उस वक्त बढ़ गईं जब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए। जिसके बाद दोबारा से रोहित प्रैक्टिस के लिए भी नहीं पहुंचे। बताया जा रहा है कि बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान बाएं अंगूठे में चोट लगी है। हालांकि चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

रोहित खेलेंगे मुकाबला

बताया जा रहा है कि रोहित शर्मा को चोट तो लगी है। लेकिन चोट ज्यादा गंभीर नहीं है और वह कल से शुरू होने वाले मुकाबले में खेलेंगे। लेकिन नेट प्रैक्टिस करते वक्त रोहित को बाएं अंगूठे में चोट लगी। जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए और दोबारा से प्रैक्टिस के लिए भी नहीं पहुंचे थे। जिससे सबकी चिंता बढ़ गई थी। हालांकि बाद में बताया गया कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है।

विज्ञापन

आप जीतते के लिए खेलते हैं

वहीं रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि ‘कोई भी खिलाड़ी जीतने के लिए खेलता है। इसलिए मैं यह मैच और चैंपियनशिप जीतना चाहता हूं।’ इस दौरान जब रोहित शर्मा से उनकी चोट को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया।

कल से होगा फाइनल

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल से इंग्लैंड के द ओवल मैदान पर विश्व टेस्ट चैपिंयनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत का यह दूसरा फाइनल होगा जबकि ऑस्ट्रेलिया पहली बार में फाइनल में पहुंचा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ