WTC Final 2023: फाइनल से पहले धोनी ने की केएस भरत से बात, विकेटकीपर ने किया खुलासा

WTC Final 2023 KS Bharat MS Dhoni

WTC Final 2023 KS Bharat MS Dhoni

विज्ञापन

नई दिल्ली: इंग्लैंड के द ओवल में 7 जून से भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले वर्ल्ट टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल को लेकर तैयारियां जारी हैं। हालांकि भारतीय टीम के सामने दुविधा बनी हुई है कि ईशान किशन को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी दी जाए या फिर केएस भरत पर भरोसा जताया जाए। इस बीच भरत ने एमएस धोनी से मिली खास सलाह को लेकर खुलासा किया है।

धोनी ने समय निकालकर की बात 

केएस भरत आगामी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में इंग्लैंड की परिस्थितियों में अपना पहला टेस्ट खेल सकते हैं। भारतीय विकेटकीपर ने आईसीसी को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से पहले भारतीय दिग्गज एमएस धोनी से कुछ सुझाव मिले। चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी से समय निकालकर धोनी ने भरत के साथ महामुकाबले को लेकर बात की। भरत ने ओवल में संजना गणेशन के साथ इंटरव्यू में कहा- हाल ही में आईपीएल के दौरान मैंने धोनी के साथ बात की थी। उन्होंने इंग्लैंड में कीपिंग के अपने अनुभवों के बारे में बात की और साथ ही बताया कि किसी भी विकेटकीपर के लिए सबसे अच्छा क्या होगा। यह एक बहुत अच्छी बातचीत थी और इससे बहुत सारी जानकारियां मिलीं।

विज्ञापन

कीपिंग एक थैंकलेस जॉब है 

भरत ने कहा- धोनी से सलाह मिलना बड़ी बात थी। यह जागरूकता का खेल है। इसके सबसे अच्छे उदाहरण एमएस धोनी हैं, जो अवेयरनैस के मामले में बेहतरीन हैं। कीपर बनने के लिए आपको इरादे और जुनून की जरूरत होती है, क्योंकि कीपिंग एक थैंकलेस जॉब है। आप एक टेस्ट के दिन में 90 ओवर रखते हैं और गेंद दर गेंद ध्यान केंद्रित करना होता है, इसलिए आपको चुनौतियों को स्वीकार करना होगा और इसे गले लगाना होगा। टीम में योगदान देने के लिए पैशनेट होना होगा। 29 साल के भरत ने सिर्फ चार टेस्ट खेले हैं। इस साल की शुरुआत में उन्हें भारत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल ऋषभ पंत की जगह टीम में शामिल किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ