WTC Final 2023: सचिन या फिर कोहली, किसकी तरह हैं शुभमन गिल? Mohammad Kaif ने दिया ये जवाब
Edited By Bhoopendra Rai

Mohammad Kaif said Shubman Gill
Edited By Bhoopendra Rai

Mohammad Kaif said Shubman Gill
WTC Final 2023: 7 जून से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे मोहम्मद कैफ ने आईपीएल 2023 में रनों का अंबार लगाने वाले शुभमन गिल को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है। कैफ का मानना है कि शुभमन गिल की तुलना विराट कोहली से करना सही नहीं है, वो सचिन तेंदुलकर जैसे हैं। चलिए नीचे जानते हैं कैफ का पूरा बयान।
स्पोर्ट्सकीड़ा से बात करते हुए मोहम्मद कैफ ने कहा कि’शुभमन गिल की बल्लेबाजी कोहली की तुलना में सचिन के समान है, जबकि मैं सचिन से विराट कोहली की तुलना करूं तो उनमे अभी भी कुछ कमजोरियां हैं।’कैफ ने भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 2014 की टेस्ट सीरीज का जिक्र करते हुए कोहली पर बात रखी।
सचिन और विराट कोहली के बीच तुलना पर मोहम्मद कैफ ने कहा कि ‘सचिन भी एक बहुत ही संगठित बल्लेबाज थे। अगर मैं सचिन और विराट की तुलना करता हूं, तो विराट में अभी भी कुछ कमजोरियां हैं। जब वह इंग्लैंड गए (2014 में) तो वह आउट ऑफ फॉर्म थे। ऑफ स्टंप के बाहर जेम्स एंडरसन ने उन्हें काफी परेशान किया था, उनके पास इसका कोई जवाब नहीं था। वह उस सीरीज में पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे।’
मोहम्मद कैफ ने शुभमन गिल की तारीफ में कहा कि ‘मेरे हिसाब से गिल की तकनीक सचिन तेंदुलकर जैसी है। इस समय उनको आउट करना बहुत मुश्किल है। विराट और सचिन दोनों ही महान प्लेयर हैं और मैंने दोनों के साथ खेला है, लेकिन विराट के अंदर कमियां थीं। वहीं मेंटल हेल्थ और तकनीक के मामले में शुभमन गिल, सचिन की ही तरह महान बनने की राह पर हैं।’
दरअसल, शुभमन गिल इस साल कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जबरदस्त बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। इसके बाद आईपीएल 2023 में भी रनों की बारिश कर डाली। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी चुना गया है। आईपीएल 2023 के दौरान शुभमन गिल ने 17 मुकाबले खेले और इस दौरान 59.33 के शानदार औसत से 890 रन बनाए। शुभमन के बल्ले से आईपीएल 2023 में तीन शतक भी निकले।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: