---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Women’s Asia Cup 2022: PAK को 1 रन से हराकर FINAL में पहुंची श्रीलंका, ये प्लेयर बनी जीत की हीरो

Women’s Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 122 रन लगाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम अंत तक लड़ी, लेकिन टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और 1 रन से हार गई। […]

---विज्ञापन---

Women’s Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हरा दिया है। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 122 रन लगाए थे। जवाब में पाकिस्तान की टीम अंत तक लड़ी, लेकिन टारगेट को हासिल नहीं कर पाई और 1 रन से हार गई। पाकिस्तान 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई।

अभी पढ़ें PAK vs BAN: ‘क्या जबरदस्त शॉट है’…बाबर आजम की क्लास देख फील्डर भी रह गए हैरान…देखें VIDEO

---विज्ञापन---

इकोना रनवीरा बनी जीत की होरी

श्रीलंका के लिए इकोना रनवीरा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 17 रन खर्च किए। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया है। इकोना के अलावा अचिनी कुलसुरिया ने भी 4 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट झटका।

---विज्ञापन---

मंडावी की पारी से जीती श्रीलंका

श्रीलंका के लिए मंडावी ने सबसे बड़ी पारी 35 रनों की खेली। उनके अलावा संजीवनी ने 26 औ नीलाक्षी डीसिल्वा ने 14 रनों का योगदान दिया। इधर पाकिस्तान के लिए मुनीबा ने शानदार शुरुआत की थी, लेकिन वह 10 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान बिस्माह मारूफ ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 42 रनों की पारी खेली, लेकिन एनवक्त पर आउट हो गईं।

अभी पढ़ें PAK vs BAN:’वाह क्या यॉर्कर है’ 23 साल के युवा ने किया Haider Ali का शिकार, उड़ा दी गिल्लियां, देखें VIDEO

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की कप्तान मिस्बाह एन वक्त पर आउट हुईं

कप्तान मिस्बाह के बाद निदा डार ने पारी संभाली लेकिन वह भी 26 रन बनाकर रन आउट हो गईं। पाकिस्तान के लिए नसारा संधू ने बढ़िया गेंदबाजी की, उन्होंने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट लिए। संधू के अलावा ओमिमा सोहेल ने 4 ओवर में 14 रन दिए, हालांकि उन्हें कोई सफलता नहीं मिली।

अभी पढ़ें  खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Oct 13, 2022 04:44 PM
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola