Women U-19 World Cup: महिला अंडर 19 विश्वकप पर टीम इंडिया ने कब्जा किया है। फाइनल मुकाबले में भारत की बेटियों ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। भारतीय अंडर 19 महिला टीम को क्रिकेट जगह के अलावा अगल-अलग क्षेत्रों से बधाई संदेश मिले हैं। इस क्रम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी महिला ब्रिगेड की जीत की जय-जयकार किया।
अमिताभ बच्चन बोले ‘खटिया खड़ी कर दी’
अमिताभ बच्चन ने सोमवार की सुबह अपने इंस्टाग्राम पेज पर भारतीय महिला अंडर-19 टीम को वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर खास अंदाज में बधाई दी, उन्होंने उत्साह भरा पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में लिखा कि ‘क्रिकेट में महिला अंडर-19 विश्व कप चैंपियन.. इंग्लैंड को हराया.. खटिया खड़ी कर दी.. भारत की एक शानदार जीत.. सिर्फ इंडिया इंडिया इंडिया की आवाज सुनाई दे रही थी।’
और पढ़िए – जीत के बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने किया धमाकेदार डांस, देखें Video
आईसीसी अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का स्कोरकार्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 68 रन पर सिमट गई। भारतीय गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड के सभी खिलाड़ियों ने घुटने टेक दिए। इसके बाद टीम इंडिया की खिलाड़ियों ने 14 ओवर में ही ये टारगेट हासिल कर लिया। इस तरह फाइनल में टीम इंडिया का जलवा दिखा और पहला अंडर 19 विश्वकप भारत के नाम रहा।
https://twitter.com/BCCIWomen/status/1619709249990578176?s=20&t=2W0V0gaV9ngf0GdH1bfrBw
साउथ अफ्रीका में खेले गए पहले अंडर 19 महिला विश्वकप में टीम इंडिया को फाइनल तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज Shweta Sehrawat ने अहम योगदान दिया है। वह इस विश्वकप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 297 रन बनाए।
आईसीसी अंडर 19 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज
श्वेता शेरावत- 297
ग्रेस स्क्रिवेंस- 293
शैफाली वर्मा- 172
आयमन फातमा- 172
जॉर्जिया प्लिम्मर- 155
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
छोटी बाउंड्री और बल्लेबाजों के दबदबे पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
38 mins agoअभिषेक-वैभव के तूफान से हैरान रह गए श्रेयस अय्यर, दिया बड़ा बयान
1 hr agoWPL ऑक्शन के लिए कुल 146 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, सिर्फ 27 को मिलेगी जगह
2 hrs agoपाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में चटाई धूल
3 hrs agoयुवराज सिंह के 12 गेंदों वाले ताने पर अभिषेक शर्मा ने दिया मजेदार जवाब
3 hrs agoVIDEO: नमन धीर के सुपरमैन कैच ने जीता दिल, फिन एलन को इस तरह किया आउट
4 hrs agoअभिषेक शर्मा ने की छक्कों की बरसात, वैभव सूर्यवंशी-क्रिस गेल को छोड़ा पीछे
4 hrs agoभुवनेश्वर कुमार पर मंडराया करियर खत्म होने का खतरा
4 hrs agoअभिषेक शर्मा की तूफानी फिफ्टी पर युवराज सिंह ने लिए मजे
5 hrs agoICC ODI Rankings: कप्तान बनते ही स्मृति मंधाना से छिना नंबर-1 का ताज
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines