'वह मेरे हीरो हैं, उनसे तुलना की ही नहीं जा सकती', कोहली का आया दिल जीतने वाला बयान

कोहली ने मैच के बाद सचिन के बारे में बात करते हुए कहा,’वह मेरे हीरो हैं। मुझे पता है लोग तुलना करते हैं, लेकिन उनसे तुलना नहीं की जा सकती है।’

Virat Kohli Sachin Tendulkar rohit sharma India vs South Africa ODI World Cup 2023

विराट ने सचिन को लेकर दिया बयान। (X)

ODI World Cup 2023. भारतीय टीम जीत की पटरी पर सरपट दौड़ रही है। वर्ल्ड कप 2023 का 37वां मुकाबला भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज कोलकाता में खेला गया। इस मुकाबले में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया 243 रन से जीत हासिल करने में कामयाब रही। मैच के बाद कैप्टन रोहित शर्मा ने कहा, ‘परिस्थितियों के हिसाब से हमने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इंग्‍लैंड के खिलाफ हम थोड़े फंसे थे, लेकिन गेंदबाजों ने बेहतरीन काम किया। पिछले मुकाबले में हमने जल्द विकेट गंवा दिए थे। इसके बावजूद बड़ा स्कोर करने में कामयाब रहे। वहीं आज के मुकाबले में कोहली ने परिस्थिति को संभाला।’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘जिसको जो रोल दिया जा रहा है वह बखूबी अपना काम निभा रहा है। मैच से पहले हमने विकेट की परिस्थिति को देखते हुए प्लान किया था कि शुरुआत आक्रामक अंदाज में करेंगे। उसके बाद ज्यों-ज्यों विकेट धीमा होता जायेगा, प्‍लान में बदलाव होता रहेगा। जडेजा अपना काम अच्छे से कर रहे हैं। बल्लेबाजी के दौरान वह बल्ले से रन बना  रहे हैं। वहीं गेंदबाजी में तो उनका जवाब नहीं है।’

विज्ञापन

विज्ञापन

विराट कोहली का बयान:

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए विराट कोहली ने मैच के बाद कहा, ‘यह टूर्नामेंट की सबसे मुश्किल टीम थी। बस मैं अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। जन्मदिन पर उम्दा पारी निकली तो यह और खास हो गई। मैच के दौरान मैं और अच्छा करना चाहता था, लेकिन जैसे ही गेंद पुरानी हुई पिच धीमी होती चली गई। जिसकी वजह से मुझे प्लान में बदलाव करना पड़ा।’

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘मैं खुश हूं की मैच में मैं अपना काम कर सका। मैं रिकॉर्ड नहीं बस रन बनाना चाहता हूं और मैं खुश हूं कि मैं दोबारा से वह काम कर पा रहा हूं। सचिन की बराबरी करना बहुत बड़ी बात है। वह मेरे हीरो हैं। मुझे पता है लोग तुलना करते हैं, लेकिन उनसे तुलना की ही नहीं जा सकती है। वह मेरे हीरो थे और हमेशा रहेंगे। मुझे याद है कि जहां बैठकर मैं उन्‍हें टीवी पर देखा करता था, अब उस मुकाम पर पहुंचकर भावुक हूं।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ